Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चौथ न देने पर ठेकेदार के कर्मचारी से मारपीट, मिट्टी खोदने वाली मशीन भी जलाई

Pragya News 24

Thu, May 23, 2024
Post views : 30

आगरा। ठेकेदार के चौथ ने देने पर दबंगो ने मिट्टी खोदने वाली मशीन में आग लगा दी। इस घटना से कर्मचारी घबरा गए। पुलिस को सूचना दी गई तो दबंग घटना को अंजाम देकर फरार हो गए लेकिन मौके पर उनकी बाइक रह गई। पीड़ित ठेकेदार ने इस संबंध में थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

भांडई रेलवे स्टेशन से कीठम बाईपास रेलवे ट्रैक पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर मिट्टी डालने का कार्य नगला जयराम अकोला निवासी ब्रजेश शर्मा कर रहे है। उन्होंने पुलिस को बताया कि जरूआ कटरा एवं नगला सांवला गांव के कुछ दबंग उन्हे काम नहीं करने दे रहे। उनसे एक लाख महीने की चौथ की मांग की जा रही है। इंकार किया तो मिट्टी खोदने वाली मशीन में आग लगा दी।

इतना ही नहीं मशीन चालक तोरन सिंह की पिटाई कर दी और उससे दो हजार रुपया भी छीन लिया। धमकी दी कि ठेकेदार को हर महीने एक लाख की चौथ देनी होगी नही तो काम नहीं कर पाएंगे। घटना की जानकारी होने पर वो मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी तब तक आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन