Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भीषण गर्मी का कहर : जिला अस्पताल के कोल्ड वार्ड में भर्ती हुए हीटवेव के 5 मरीज

Pragya News 24

Wed, May 15, 2024
Post views : 28

आगरा। भीषण गर्मी अपना कहर बरपा रही है। तापमान भी लगातार बढ़ता चला जा रहा है जिसके चलते पशु पक्षी और म इंसान सभी हल्कान नजर आ रहे है। इस भीषण गर्मी के कारण आगरा के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अब तो हीटवेव के केस भी जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। हीटवेव को लेकर आगरा के जिला अस्पताल प्रशासन ने भी सारे इंतजाम को दुरुस्त बना रखे हैं।

बनाया गया कोल्ड वार्ड

हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले सी अलर्ट जारी कर दिया गया था और सरकार की ओर से हर जिला अस्पताल में हीटवेव के मरीज को लेकर कोल्ड वार्ड बनाए जाने की निर्देश दिए गए थे। जिन्हें आगरा जिला अस्पताल प्रशासन ने अमली जामा पहना दिया है। जिला अस्पताल में 6 बेड का कोल्डवार्ड बनाया गया है जिसमें एसी लगा हुआ है। ऑक्सीजन की व्यवस्था है। आईस पैक भी रखे गए हैं साथ ही ओआरएस की भी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं चिकित्सा उपचार से संबंधित सारी दवाइयां भी इस वार्ड में मौजूद है।

लगभग पांच मरीज हुए भर्ती

आगरा के जिला अस्पताल में बनाए गए कोल्ड वार्ड में लगभग 5 मरीज भर्ती हैं। हीटवेव की चपेट में सबसे ज्यादा बुजुर्ग और छोटे बच्चे आ रहे हैं। हालांकि कोल्ड वार्ड में बुजुर्ग मरीजों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोल्ड वार्ड को एसी युक्त बनाया है जिसमें 6 मरीज के लिए व्यवस्था की गई है। हीट वेव्स से संबंधित चिकित्सक व दवाइयां मौजूद हैं। वार्ड की देखरेख कर्मचारी हरिओम यादव कर रहे हैं जो चिकित्सक द्वारा निर्देशित किए गए इलाज को मरीजों को मुहैया करा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन