Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

मातृ सम्मान और भक्ति भाव का संगम: : जिला पंचायत अध्यक्ष ने आयोजित किया सुंदरकांड पाठ व मातृ वंदन समारोह

आगरा। शमशाबाद स्थित जीआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं मातृ वंदन स्वागत समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, मेयर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा उपाध्याय, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गिरजा देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत संगीतमय सुंदरकांड पाठ के माध्यम से सम्पूर्ण वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत हो उठा।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 1500 महिलाओं को साड़ी वितरित की गई, जो मातृ सम्मान और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मातृ वंदन समारोह हमारी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व का सजीव उदाहरण है, जिससे महिलाओं को सम्मान के साथ अपनत्व का अनुभव होता है।

डॉ. बबिता चौहान ने कहा कि मातृ सम्मान भारतीय संस्कृति की आत्मा है। जब समाज अपनी मातृशक्ति का सम्मान करता है, तभी सामाजिक संतुलन और नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है। उन्होंने कहा कि मातृ वंदन जैसे आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, सम्मान और सामाजिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की प्रेरणा देते हैं।

पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि नारी का सम्मान ही सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव है। सुंदरकांड पाठ जैसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मातृ वंदन समारोह महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन