Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा जिला अस्पताल के सीएमएस का मोबाइल नंबर हुआ हैक, साइबर सेल में की शिकायत

Pragya News 24

Fri, May 24, 2024
Post views : 27

Agra. आगरा के जिला अस्पताल के सीएमएस इस समय हैकर्स की गिरफ्त में आ गए हैं। हैकर्स ने उनका फोन हैक कर लिया है और उनके फोन नंबर से आगरा के साथ-साथ अन्य राज्यों में अनजान लोगों को मिस कॉल की जा रही है। इसकी जानकारी होने पर सीएमएस आगरा ने साइबर क्राइम में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही अपने बैंक अकाउंट में स्टॉप पेमेंट लगवाने के साथ-साथ अधीनस्थों को भी इसकी जानकारी दे दी है जिससे उनके नंबर से किसी भी तरह की डिमांड की जाए तो उसे पूरा ना करें।

पूरा मामला आगरा के जिला अस्पताल से जुड़ा हुआ है। सीएमएस राजेंद्र अरोरा का फोन किसी हैकर्स ने हैक कर लिया है। पिछले दो दिनों से उनके नंबर से आगरा के साथ-साथ अन्य राज्यों के लोगों को मिस कॉल की जा रही है। अन्य राज्यों से जब कॉल आ रहे हैं तो उन्हें पता चल रहा है कि आपके फोन से मिस कॉल आई है जबकि उन्होंने किसी को भी कोई मिस कॉल नहीं की है।

सीएमएस आगरा को लगा कि उनका फोन हैक हो गया है तो उन्होंने तुरंत आगरा साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल साइबर क्राइम पुलिस ने उनकी कॉल फॉरवर्डिंग को रिजेक्ट कर दिया है लेकिन मिस कॉल का सिलसिला अभी भी जारी है। सीएमएस आगरा में शिकायत पत्र देकर हैकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फोन हैक होने के बाद सीएमएस आगरा भी सकते में नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि वह जिस पद पर है, वह अत्यंत महत्वपूर्ण है अगर उनके फोन से किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन करके कोई भी डिमांड की गई तो ठीक नहीं होगा। इसीलिए उन्होंने अधीनस्थों को भी अपने फोन हैक होने की जानकारी दे दी है और बैंक में भी स्टाप पेमेंट लगवा दिया है जिससे उनके अकाउंट से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन ना हो।

जिला अस्पताल के सभी कर्मचारी और अधिकारियों को भी इस नंबर के हैक होने की सूचना दे दी गई है और उनसे कहा गया है कि अगर इस नंबर से मिस कॉल आए और कोई भी डिमांड की जाए तो उसे पूरा ना करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन