Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगे मेडिकल कैंपों का सीएमओ ने लिया जायजा

Pragya News 24

Sat, Sep 6, 2025
Post views : 67
  • चिकित्सा सुविधाओं का सीएमओ ने परखा हाल
  • स्वास्थ्य कर्मियों को सक्रिय रहने के दिए निर्देश

आगरा। यमुना नदी में तेज उफान आने के कारण जनपद के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। बाढ़ ग्रसित इलाकों में जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर पीड़ित लोगों को आश्रय स्थलों पर ले जाया जा रहा है। ऐसे में इन इलाकों व आश्रय स्थलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने फतेहाबाद पहुंचकर आश्रय स्थलों में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रहीं मेडिकल सुविधाओं को परखा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को बाढ़ की चपेट में आए ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों व आश्रय स्थलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ आने पर संक्रामक रोग तेजी से फैलने लगते हैं ऐसे में बचाव की करने आवश्यकता है।

बाढ़ कैंप में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को उपचार दिया, जिसमें 35 डायरिया, 98 बुखार, 39 चर्म रोग, 155 अन्य रोगों के मरीज मिले। इन मेडिकल कैंपों में 2025 क्लोरीन टैबलेट, 3250 ओआरएस व अन्य दवाएं दी गईं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन