Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

प्राशा प्रीमियर लीग : जनवरी में चौके-छक्कों से गूंजेगा शहर, प्राशा प्रीमियर लीग का होगा भव्य आगाज़

Pragya News 24

Sun, Dec 28, 2025
Post views : 372

आगरा। नए वर्ष की शुरुआत के साथ ही आगरा के खेलप्रेमियों के लिए रोमांचक क्रिकेट उत्सव का आगाज़ होने जा रहा है। जनवरी माह में आयोजित होने वाली प्राशा प्रीमियर लीग (पीपीएल) शहरवासियों को चौकों-छक्कों, जोशीले मुकाबलों और खेल भावना से भरपूर अनुभव प्रदान करेगी। इस बहुप्रतीक्षित क्रिकेट लीग की औपचारिक जानकारी रविवार को पश्चिमपुरी स्थित शिव पैलेस में आयोजित टीम जर्सी अनावरण समारोह के दौरान दी गई। कार्यक्रम में आयोजक प्राप्ति माहेश्वरी एवं राज गुप्ता ने बताया कि प्राशा प्रीमियर लीग का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा, अनुशासन और टीम भावना से जोड़ते हुए उन्हें अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। लीग में कुल 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी, जो चैंपियन बनने के लिए आपस में कड़े मुकाबलों में भिड़ेंगी।

जर्सी लॉन्च समारोह के मुख्य अतिथि गुंजन गर्ग एवं सम्मेद जैन ने प्रशा प्रीमियर लीग को एक सराहनीय सामाजिक पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशा, अव्यवस्था और नकारात्मकता से दूर रखकर खेल एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने आयोजकों को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर टीम फ्रेंचाइज़ी ओनर्स जीतेश कृष्णा, अशोक गुप्ता एवं सचिन शुभ शर्मा ने लीग में भाग लेने वाली सभी 20 टीमों के कप्तानों के साथ संयुक्त रूप से टीमों की जर्सियों का अनावरण किया। जर्सियों के अनावरण के साथ ही खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन चेतन अग्रवाल द्वारा किया गया। आयोजन में हाइड्रेशन पार्टनर के रूप में रोमेश फौजदार तथा फूडिंग पार्टनर के रूप में रूप नारायण शर्मा का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज बदलानी, प्रमोद गुप्ता, आशु, दीवांश, वीकेश, रूबी, सचिन पचौरी, हैंडसेल जैक, हर्ष, हेमंत, दीपांश आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Sports News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन