Thu 25 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बरहन में घर के पास खेल रहे 5 वर्ष के मासूम का अपहरण, मुकदमा दर्ज़

Pragya News 24

Mon, Sep 16, 2024
Post views : 29

आगरा, एत्मादपुर। थाना क्षेत्र के गांव आमानाबाद, (कनराऊ) में घर के पास सहपाठियों के साथ खेल रहा 5 वर्ष का मासूम शनिवार सांय 6-7 बजे से लापता है। मासूम का रविवार सुबह तक कोई सुराग नहीं लगने पर पिता ने थाना बरहन में अपहरण का केस दर्ज कराया है। पुलिस बच्चे को खोजने में जुटी है। इसके लिये डॉग स्क्वायड , सर्विसलाइंस टीम व एसओजी टीम की मदद ली जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बरहन थाना क्षेत्र के अमनाबाद, कनराऊ, निवासी संजय कुमार उर्फ गोविंद का 5 वर्षीय पुत्र मुन्नू उर्फ मयंक नर्सरी का छात्र है। शनिवार सांय वह पडौस में स्थित स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर सड़क पर खेलने चला गया। साथ में उसके सहपाठी भी खेल रहे थे। पिता संजय उर्फ गोविन्द ने बताया कि खेलते हुये सहपाठी घर की तरफ लौट आये लेकिन मुन्नू बंबा की तरफ अकेला रह गया। वह घर नहीं आया। परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर रात पुलिस को सूचना देकर पिता ने बच्चे के अपहरण की आशंका व्यक्त की। जिस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत केस दर्ज कर लिया।

सूचना पर एसीपी एत्मादपुर पियूश कान्त राय, थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मय पुलिस बल के रात में ही पहुँच गये थे। परिजनों से पूछताछ करने के अलावा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। रात में ही डॉग स्क्वायड को बुलाकर बच्चे का सुराग लगाने का प्रयास किया गया। बच्चे की खोजवीन में सर्विसलॉयन्स, एंव एसओजी टीम की मदद भी ली जा रही है। रविवार को भी डाग स्क्वयड को बुलाया गया था। समाचार लिखे जाने तक मासूम का सुराग नहीं लग सका है।

थानाध्यक्ष बरहन उदयवीर सिंह ने बताया कि धारा 363 के तहत बच्चे के अपहरण का केस दर्ज किया गया है। अपहरण हुआ है या नहीं यह अभी कुछ नहीं कहा जा सकता पुलिस टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बच्चा कहां है, इसका पता लगाया जा रहा है। मासूम के गायब हो जाने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन