Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजगंज के तेलीपाड़ा में युवक पर दबंगों ने किया खूनी हमला, क्षेत्रीय पार्षद पर लगाया ये आरोप

Pragya News 24

Thu, May 16, 2024
Post views : 28

Agra. खून से सने अवस्था में एक युवक आगरा के जिला अस्पताल पहुंचा था। इस युवक का इमरजेंसी में मौजूद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार कराया और फिर उसका मेडिकल किया गया। पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा से जुड़ा हुआ है। युवक ने बताया कि वह रात को घर जा रहा था तभी रास्ते में महावीर और उसके लड़कों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। विरोध किया तो सिर पर ईट और लाठी से प्रहार कर दिया जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई है।

पीड़ित ने बताया कि यह लोग क्षेत्र के दबंग है। आज से एक माह पहले भी इनसे विवाद हुआ था। इन्होंने बहन के साथ छेड़खानी की थी। जब बहन ने छेड़खानी के बारे में बताया तो इन लोगों से कहा सुनी हो गई। तभी ये दबंग लोग एकत्रित हुए और घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। बेरहमी के साथ इन्होंने पिटाई की यह पूरे क्षेत्र ने देखा। छोटे भाई के भी सिर में चोट आई थी और आरोपियों ने बहन को भी नहीं बख्शा था। उस मामले में शिकायत दर्ज कराई लेकिन आज तक आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के पार्षद राठौर समाज से हैं। उनका संरक्षण हमेशा इन दबंगों को रहता है। आते जाते समय यह दबंग उस घटना को लेकर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। बीती रात जब मंदिर से घर लौट रहा था तो आरोपियों ने सिर पर थप्पड़ मार दिया। इसका विरोध किया गया तो सभी लोग एकत्रित हो गए और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बमुश्किल उसे बचाया।

पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में भी थाना ताजगंज में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है। क्योंकि पिछले झगड़े में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन