Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 18 से 31 अगस्त तक चलेगा ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड 2025, देश के 17 प्रांतों के 25 हजार से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग

Pragya News 24

Tue, Aug 19, 2025
Post views : 174
  • 24 अगस्त को उत्तर भारत के लिए और 31 अगस्त को दक्षिण भारत के लिए ऑनलाइन और 50 से अधिक ऑफलाइन परीक्षायें होंगी आयोजित

आगरा। 18 से 31 अगस्त तक चलने वाले ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड में विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कारों की बौछार होगी। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। विद्यार्थी ओलम्पियाड में जहां ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे वहीं अन्य शहरों व प्रांतों के विद्यार्थी किसी कारणवश परीक्षा छूटे जाने की स्थिति में ऑन लाइन परीक्षा दे सकेंगे। ओलम्पियाड में देश के 17 प्रांतों के 5 से 15 वर्ष तक के लगभग 25 हजार से ऊपर विद्यार्थी भाग लेंगे और चुटकियों में जटिल से जटिल सवालों को हल करते नजर आएंगे।

ब्रेनबी की निर्देशिका सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि ब्रेनबी नेशनल ओलम्पियाड राष्ट्रीय स्तर का एक यूनिक और क्रिएटिव ओलंपियाड है। बाक़ी सभी और प्रतियोगिताएँ ज्यादातर ऐकडेमिक बेस्ड होती हैं। इसी वजह से बच्चे बहुत अधिक संख्या में रुचि दिखा रहे हैं व भाग लेने के लिए आतुर हैं। सोनाली खंडेलवाल में बताया कि इसमे चार वर्गों (ड्राइंग एंड कलरिंग, हेंडराइटिंग, मैंटल मैथ, जनरल नॉलिज) में उम्र व कक्षा के अनुरूप 20 कैटेगरी में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित जानकारी विद्यार्थी फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व लिंकेड इन व ब्रैनबी.इन वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

देश के टॉप विद्यार्थियों को बीएसए साइकिल जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 20 वर्गों में टॉप विद्यार्थियों को ट्राफी व सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 5000 गोल्ड व सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को नेशनल रैंक व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँगे।

सोनाली खंडेलवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास जागृत करना है। उन्होंने कहा कि बचपन की छोटी छोटी सफ़लताएँ बड़े होकर बड़ी सफलताओं में परिवर्तित होती हैं।

ऑफ लाइन परीक्षाओ के कुछ मुख्य स्कूल इस प्रकार हैं -

सैंट जोसेफ, ग्रेटर नोएडा
सैंट फ़्रांसिस, हाथरस
डीपीएस आगरा व दौलतपुर
सैंट पीटरस, किरौली
सैंट थेरेसा, कोसिकलान
सैंट जॉन पॉल्स, फतेहाबाद
सैंट फ़्रांसिस, आगरा
पाईनवुड, सहारनपुर
गायत्री पब्लिक स्कूल, आगरा
प्रीलुड, आगरा
होली पब्लिक स्कूल, आगरा
होली लाइट
सैंट एंथनीज़, ग़ाज़ियाबाद
न्यू होराइजन ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स, मुंबई (सभी 7 शाखाएँ)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन