Thu 25 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मान

Pragya News 24

Sun, Sep 22, 2024
Post views : 45

आगरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर काॅलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर कुसुम चतुर्वेदी रही तथा अध्यक्ष महेश शर्मा रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे व परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात खुशी सविता द्वारा सरस्वती वंदना पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया गया। डॉक्टर आभा चतुर्वेदी व डॉक्टर आनंद शंकर शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया
कार्यक्रम संयोजक दीप्ति भार्गव द्वारा इस कार्यक्रम के उद्देश्य को बताया उन्होंने कहा कार्यक्रम में लगभग 18 विद्यार्थियों के साथ 5 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम अध्यक्ष महेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मुख्य रूप से हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर कुसुम चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदी हमारी शान है उसका अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। आकांक्षा शर्मा, डॉक्टर विवेक भार्गव, ममता पचैरी द्वारा सभी आगन्तुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कल्पना शर्मा द्वारा, धन्यवाद ज्ञापन ममता पचैरी ने दिया। कार्यक्रम में अनुपम चतुर्वेदी, डॉ राजश्री, राजकुमारी पाराशर, पूजा भारद्वाज, डॉक्टर अरुण, राजेंद्र सारस्वत, रेखा तिवारी, शशांक, अमोल आदि उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन