Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

भारतीय जनता पार्टी : आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, शहर में कई जगह हुआ भव्य स्वागत

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शनिवार को पहली बार आगरा आगमन पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। आगरा भाजपा महानगर की ओर से सिकंदरा चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शंखनाद के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और 51 किलो, कुछ स्थानों पर 151 किलो फूलों की विशाल माला पहनाकर सम्मान किया गया।

बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगरा पहुंचने पर सबसे पहले कीठम पर जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके बाद सिकंदरा चौराहे पर महानगर इकाई की ओर से भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ। यहां महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी विजय शिवहरे, गौरव राजावत, शैलू पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी उनके साथ आगरा पहुंचे।

इसके बाद पंकज चौधरी का बोदला, मारुति एस्टेट, शिवाजी नगर, कोठी मीना बाजार, पचकुइया, सुभाष पार्क, धाकरान समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।

स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Political

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन