Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बढ़ गई स्थानीय पशुओं के साथ क्रूरता : पशु प्रेमियों ने नुक्कड़ नाटक कर स्थानीय पशुओं के संरक्षण लिए लोगों को किया जागरूक

Pragya News 24

Sun, Jan 4, 2026
Post views : 246

आगरा। जिस देश में पहली रोटी गाय और अंतिम रोटी श्वान के लिए निकाली जाती है, वहां अब पशु पक्षियों से प्रेम और उन्हें खाना डालना गैर कानूनी बन गया। खतरा देशी श्वानों या अन्य देसी जानवरों से नहीं बल्कि उन विदेशी नस्लों से हैं, जिन्हें भारत का मौसम सूट नहीं करता। प्रकृति में खाद्य श्रंखला टूटी तो मनुष्य का अस्तित्व भी खतरे में आ जाएगा। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन और लोगों में पशुओं के प्रति प्रेम भाव जगाने के उद्देश्य से आज पशु प्रेमियों ने बोदला स्थित सेन्ट्रल पार्क में नुक्कड़ के माध्यम से कुछ यही संदेश दिया।

कैस्पर्स होम की निदेशक विनीता अरोरा ने बताया कि आज देश के 49 शहरों में प्रोस्टेट किया जा रहा है। 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवायी में यदि भारतीय नस्ल के श्वानों को विस्थापित करने की पॉलिसी में परिवर्तन नहीं किया गया तो फिर देश भर के पशु प्रेमी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बच्चों की पढ़ाई छुड़वाकर शिक्षकों को स्ट्रीट डॉग को हटाने के काम में लगा देना उचित नहीं है। सभी श्वानों को शेल्टर होम में डालना न्याय और धर्म विरुद्ध है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थानीय पशुओं के साथ क्रूरता के मामलों बढ़ गए हैं। कोई जानवरों पर गरम पानी तो कोई लोहे की सरिया के मार रहा है। पशु प्रेमियों को धमकाया जा रहा है। हालांकि कुछ प्राइवेट स्कूलों, हॉस्पीटल व अन्य संस्थानों ने नगर निगम में एफिडेबिट देकर पशुओं को हटाने के बजाय खुद उनकी देखभाल करने को कहा है। एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) पॉलिसी दोबारा लागू करने की मांग की गई। नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट विनीता अरोरा व प्रस्तुति आशीष कपूर, डिम्पी महेन्द्रू व गरिमा शर्मा ने दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अमन अग्रवाल, शांतनु बंसल, किरन सेतिया, विकास अग्रवाल,अंजलि अनिल कुमार बग्गा वंदना हेमंत लीना उदय लकी सक्षम कुशल कारण अंकित शर्मा संदीप राठौड़ डॉ नेहरू डॉ प्रतिमा पांडे हर्ष छाबड़ा शांतनु किरण सेठिया गरिमा शर्मा डिंपी अमन अग्रवाल आशीष विश्वास अग्रवाल नुक्कड़ नाटक अंकुर गोस्वामी त्रिमोहन मिश्रा स्क्रिप्ट विनीता अरोड़ाआदि उपस्थित थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन