Wed 24 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे आएं सभी लॉयंस क्लब, इंटरनेशनल करेगा हर संभव सहायताः जितेंद्र चौहान

Pragya News 24

Thu, Aug 22, 2024
Post views : 31
  • लॉयंस क्लब आगरा आकाश ने गौसेवा के अन्तर्गत गौशाला में लगवायी टीन शेड
  • लॉयंस क्लब के इंटरनेशनल चैयरमेन स्कूलिंग जितेंद्र चौहान ने रिबन काटा
  • शहर के अन्य गौशालाओं को गोद लेकर गौसेवा करेगा लॉयंस क्लब आकाश

आगरा। सेवा कार्य के लिए समर्पित लॉयंस क्लब शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी आगे आए। सेवा की नवीन परिपाटी लिखे। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल हर संभव सहायता प्रदान करेगा। आगरा से सभी लॉयंस क्लब के लिए यह घाेषणा की लायंस क्लब इंटरनेशनल चैयरमेन स्कूलिंग जितेंद्र चौहान ने।

गुरुवार को लॉयंस क्लब आगरा आकाश द्वारा गोसेवा के अन्तर्गत फाउंड्री नगर श्रीराधा कृष्ण गौशाला में 20 बाय 76 फुट की विशाल टीन शेड लगवायी गयी। मुख्य अतिथि जितेंद्र चौहान ने फीता काटकर टीन शेड का अनावरण किया। अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि गौशाला में गौकशी से बचाकर लायीं गयीं करीब 250 गाय आश्रय प्राप्त हैं। उनकी सुविधा के लिए टीन शेड की व्यवस्था क्लब की ओर से की गयी है। क्लब के सदस्य हर सप्ताह यहां गायों के लिए चारे की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने बताया कि गोसेवा के तहत ही शहर की अन्य गौशालाओं में भी सेवा के कार्य किये जाएंगे।

डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मनीष अग्रवाल ने शहर के सभी लॉयंस क्लब से जिले की एक− एक गौशाला गोद लेने का आह्वान किया। कहा कि सेवा कार्य में गौशालाओं के उद्धार का कार्य अवश्य शामिल करें।
सेवा कार्य के दौरान करीब 20 कुंतल हरा चारा गायों को खिलाया गया। जितेंद्र चौहान ने डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मनीष अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, सहसचिव संजय गुप्ता, एमजेएफ योगेश गुप्ता को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पिन प्रदान की, ताकि वे सेवा के बड़े कार्यों को पूर्ण करावाने करें और अन्य लोगों को प्रेरित करें।

इस अवसर पर सचिव संगीता गुप्ता, कोषाध्यध्यक्ष राजकुमार खन्ना, एमजेएफ मनोज गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, गौरीशंकर गुप्ता, रमेश यादव, योगेश गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रोहित माहेश्वरी, मुकेश गोयल, रमेश अग्रवाल, पवन पैंगोरिया, पिंकी खन्ना, सुनील शर्मा, सतीश अग्रवाल, मुन्नालाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन