Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा व्यापार मंडल के तृतीय रक्तदान शिविर में सहयोग करेंगे आगरा के सराफा एसोसिएशन

Pragya News 24

Sun, Aug 3, 2025
Post views : 30
  • विशाल आयोजन को लेकर पदाधिकारियो ने विभिन्न सराफा विभिन्न एसोसिएशन के साथ की बैठक

आगरा। जब सेवा भाव, सुरक्षा की चेतना और सामाजिक सहयोग एक मंच पर आ जाएं, तो एक अनोखी मिसाल बनती है। आगरा व्यापार मंडल की ऐसी ही अभिनव पहल, तृतीय विशाल रक्तदान शिविर, अब न केवल जीवनदायिनी रक्त की बूंदों का संकलन करेगा, बल्कि हर रक्तदाता को ब्रांडेड हेलमेट भेंट कर सुरक्षा का संदेश भी देगा। इस जनकल्याणकारी मुहिम में शहर के सभी सराफा एसोसिएशन ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का संकल्प लिया है। शनिवार को आगरा व्यापार मंडल के साथ हुई बैठक में शहर के सभी प्रमुख सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने सेव का बाजार स्थित एसोसिएशन के कार्यालय इस अभियान में पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी नं. 1 पर सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक तृतीय विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को ब्रांडेड हेलमेट भेंट किया जाएगा, जो उनके मानवता पूर्ण योगदान का सम्मान होगा और साथ ही यातायात सुरक्षा को लेकर एक सशक्त सामाजिक संदेश भी देगा।

आगरा सराफा एसोशिएशन अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करेंगे और शिविर को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार, पंजीकरण और स्वयंसेवी सहयोग भी देंगे। उन्होंने कहा कि संस्था के लोग वालंटियर के रूप में शिविर में व्यवस्थाएं भी संभालने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

शिविर संयोजक राजीव गुप्ता ने बताया कि रक्तदान शिविर में सहभागिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे इच्छुक लोग पहले से स्लॉट बुक कर सकें। इस अवसर पर आगरा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, मंत्री ब्रजमोहन रेपुरिया, योगेश रखवानी, दुष्यंत गर्ग, संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन