: 145 किलो चाँदी गबन के मामले में आगरा पुलिस ने दो अभियक्तों को किया गिरफ़्तार
Pragya News 24
Fri, May 17, 2024
Agra. आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हरी पर्वत पुलिस ने सराफा व्यापारी की गबन की गई 145 किलो चांदी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों शातिर अपराधियों से थाना पुलिस ने लगभग 30 किलो चांदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर जेल भेज दिया है।
पूरा मामला पिछले साल से जुड़ा हुआ है। 26/8/2023 को वादी सोनू वर्मा ने अपने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था कि नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 145 किलो चांदी का गबन कर दिया है। इस तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया और चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उस समय गबन की कुछ चांदी भी बरामद हुई थी।
आज इसी मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपी शिवा सोनी पुत्र रोहितास और हरीश वर्मा पुत्र रामसिंह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 30 किलो चांदी बरामद हुई हैं जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपए है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि चांदी गबन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से शिवा शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ पहले से ही 8 मुकदमे दर्ज है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन