Mon 24 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

होली मिलन समारोह : फूलों और गुलाल की बौछार के बीच मनाया आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह

Pragya News 24

Sat, Mar 7, 2026
Post views : 124

आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन द्वारा रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के कपड़ा व्यापारियों ने एक-दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर, गुलाल उड़ाकर तथा फूलों की वर्षा के बीच होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पूरा वातावरण रंगों, खुशियों और भाईचारे के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आरती उतार कर शुभारंभ किया । इसके बाद सभी व्यापारियों ने एक-दूसरे का चंदन और गुलाल लगाकर स्वागत किया। फूलों की होली और गुलाल की बौछार के बीच सभी ने होली के पारंपरिक गीतों के साथ आनंद लिया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए ठंडाई एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी की गई, जिसकी ठंडक एवं स्वाद ने होली मिलन समारोह के उत्साह को और बढ़ा दिया।

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज और व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं तथा सभी को एक साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

महामंत्री संजय अग्रवाल ने बताया कि संस्था इस वर्ष अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रही है। संस्था की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर यह 50वां होली मिलन समारोह आयोजित करना सभी सदस्यों के लिए विशेष गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से व्यापारियों के हितों के लिए कार्य कर रही है और सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी करती रही है।

इस अवसर पर महामंत्री संजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं संयोजक बृज किशोर अग्रवाल, मंत्री एवं संयोजक राजीव कुमार गुप्ता, मंत्री विष्णु भगवान जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन