Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रवाल संगठन कमला नगर की वार्षिक पत्रिका ‘प्रेरणा’ का विमोचन एवं अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों की घोषणा

Pragya News 24

Sun, Aug 17, 2025
Post views : 86
  • 7 सितंबर से शुरू हो जाएंगे महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम, होगा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह
  • रक्तदान शिविर और नेत्र परीक्षण शिविर के माध्यम से दिया जाएगा स्वस्थ भारत का संदेश

आगरा। समाज की एकता, सेवा और सांस्कृतिक विरासत को नई दिशा देने वाले अग्रवाल संगठन कमला नगर ने रविवार को होटल सेलिब्रेशन में एक ऐतिहासिक पल रचा। भव्य समारोह में संगठन की वार्षिक पत्रिका ‘प्रेरणा’ का लोकार्पण हुआ और साथ ही अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 की भव्य झलकियों का खाका भी प्रस्तुत किया गया। आयोजन में सामाजिक उत्साह, पारिवारिक सौहार्द और सेवा संकल्प की झलक स्पष्ट दिखाई दी। अग्रवाल संगठन कमला नगर द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर वार्षिक पत्रिका ‘प्रेरणा’ का विमोचन किया गया तथा आगामी अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमों की घोषणा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मार्गदर्शक सीताराम अग्रवाल और राकेश मंगल, मुख्य संरक्षक अतुल गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल एवं संरक्षक पीयूष अग्रवाल ने बताया कि पत्रिका ‘प्रेरणा’ सिर्फ एक प्रकाशन नहीं, बल्कि समाज का दर्पण है। इसमें कमला नगर एवं कमला नगर एक्सटेंशन में निवासरत 2500 अग्रवाल परिवारों की संपूर्ण जानकारी एवं संगठन के वर्षभर के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रकाशित किया गया है। जिसके अंतर्गत 7 सितंबर को राजकुमारों का चयन, 14 सितंबर को महा रक्तदान शिविर (स्थल – लोकहितम ब्लड बैंक), 18 सितंबर को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं ऑपरेशन हेतु पंजीकरण अग्रवाल संगठन के आई हॉस्पिटल (सत्य प्रकाश विकल चैरिटेबल नेत्रालय) चांदनी चौक, कमला नगर, 22 सितंबर को अग्रसेन जयंती का भव्य समारोह और 23 सितंबर को अग्रवाल शिरोमणि सम्मान एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह महाराजा अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर पर होंगे।

इस अवसर पर संरक्षकगण महेंद्र सिंघल, अनिल अग्रवाल, राकेश जैन,अशोक गर्ग, एसएस अग्रवाल, असित मित्तल, रैलेश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, प्रवीण मित्तल, संदीप अग्रवाल, विष्णु गोयल, रवि अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रोहित, जितेंद्र गोयल, राजीव अग्रवाल, ब्रजकिशोर, पवन अग्रवाल, संजय गर्ग, हरीश गोयल, राम जिंदल, अंकित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दिलीप गोयल, जीवन लाल मित्तल,अशोक अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन