Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अग्रसेन जयंती महोत्सव : अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने 101 अग्रवंशियों को किया सम्मानित

Pragya News 24

Tue, Oct 13, 2026
Post views : 58

रमाशंकर अग्रवाल को मिला ‘अग्रवंश भामाशाह’ सम्मान, 101 महिलाओं को अन्नपूर्णा किट और 31 को ‘नारी गौरव सम्मान’

आगरा। अग्रवंश सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार शाम दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया गया। समारोह में समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और प्रतिभाओं के सम्मान को विशेष महत्व दिया गया। इस दौरान समाजसेवी रमाशंकर अग्रवाल को ‘अग्रवंश भामाशाह’ सम्मान से सम्मानित किया गया, जबकि 101 अग्रवंशियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

101 महिलाओं को अन्नपूर्णा किट, 31 को नारी गौरव सम्मान
समारोह का प्रमुख आकर्षण प्रखर समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल की ओर से किया गया सेवा कार्य रहा। उन्होंने अपनी पूज्य माताजी के नाम पर 101 महिलाओं को ‘मां इंद्रा देवी अन्नपूर्णा किट’ प्रदान की। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाओं को ‘मां इंद्रा देवी नारी गौरव सम्मान’ देकर उनके योगदान को सराहा गया। इस पहल के माध्यम से महिला सम्मान, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मेहंदी, थाल सज्जा, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अग्रवंशी महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी का स्वरूप धारण किए बच्चों की आरती उतारी गई। इसके बाद डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग के रंग भर दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह ने आयोजन को यादगार बना दिया।

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, खेरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुधीर गर्ग (गुड्डू भाई), मुरारी प्रसाद अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संरक्षक दिनेश अग्रवाल (एकाउंट्स होम), अध्यक्ष मनोज अग्रवाल (अछनेरा वाले), संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू’, अंकुर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, मनीष जैन, लव अग्रवाल, सुनील सिंघल, युगल सिंघल और मुकेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कवि कुमार ललित और अंशिका ने किया। संयोजक विकास बंसल ‘लड्डू भाई’ ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में पूजा अग्रवाल, डॉ. राधिका मित्तल, विवेक गर्ग और पायल गर्ग शामिल रहीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन