Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

काठमांडू में जून 2026 में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्क्लेव 4.0 : आगरा, गोवा और जयपुर के बाद नेपाल में होगा आयोजन, भारत सहित 10 देशों से 200 प्रतिनिधि होंगे शामिल

आगरा। अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्क्लेव 4.0 (नेपाल संस्करण) जून 2026 में काठमांडू (नेपाल) में आयोजित किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन आगरा की संस्था सिविक (काउंसिल फॉर इंटीग्रेटिव वैद्य इनोवेशन एंड कोलैबोरेशन) द्वारा किया जा रहा है। यह जानकारी साझा करते हुए सिविक के प्रतिनिधि डॉ. एम. एम. कुरैशी ने बताया कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य आयुष प्रणालियों को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाना और आयुष चिकित्सकों को भविष्य के लिए तैयार करना है।

डॉ. कुरैशी ने कहा कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी जैसी सभी आयुष पद्धतियों को एक साझा मंच पर लाया जाएगा, ताकि आयुष को एक वैज्ञानिक एवं सशक्त वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह आयोजन आयुष चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, औषधि निर्माताओं एवं वेलनेस विशेषज्ञों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संवाद और सहयोग का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपनी चिकित्सा पद्धति को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित कर सकें। साथ ही, वैज्ञानिक सत्रों एवं शोध आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से ज्ञान साझा करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

डॉ. एम. एम. कुरैशी ने जानकारी दी कि कॉन्क्लेव के दौरान आयुष लीजेंडरी सम्मान, आयुष एक्सीलेंस सम्मान, आयुष राइजिंग सम्मान एवं आयुष एंटरप्राइज सम्मान प्रदान किए जाएंगे, जो आयुष क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों और संस्थाओं को समर्पित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर लेजेंड्स वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतर्गत “एक ही कार्यक्रम में सर्वाधिक आयुष चिकित्सकों द्वारा क्लीनिकल डायग्नोसिस सत्र” विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे आयुष की वैज्ञानिक और व्यवस्थित पहचान को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

डॉ. कुरैशी ने कहा कि इस आयोजन में 10 से अधिक देशों तथा भारत के 20 से अधिक राज्यों से 200 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। यह कॉन्क्लेव नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो भारत और नेपाल के वेलनेस एवं हेल्थ इकोसिस्टम को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन