Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंडल आयुक्त की फटकार के बाद जागे एडीए अधिकारी, बिना मैपिंग वाले निर्माणों पर लगाई सील

Pragya News 24

Sat, May 18, 2024
Post views : 62

Agra. आगरा विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से बनाए जा रहे कमर्शियल दुकान और शोरूम के साथ साथ आवासीय योजनाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आगरा में चुनाव संपन्न हो जाने के बाद एडीए एक बार फिर हरकत में आ गया है। आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी लगातार ऐसे निर्माण पर रोक लगाने के लिए अब सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।

आगरा में अवैध निर्माणों को लेकर आगरा मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी को लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके चलते मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी गंभीर हुई और उन्होंने एडीए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने नकेल कसना शुरू कर दिया जिसके बाद एडीए अधिकारी सड़कों पर नजर आये।

एडीए अधिकारियों ने ताजगंज वार्ड के अन्तर्गत प्रेम सिंह द्वारा मौजा-कोलक्खा, हीरा गार्डन के सामने, देवरी रोड,आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण करने पर भूतल पर शटर लगाकर निर्मित किये गये हॉल एवं द्वितीय तल के निर्माण को सील कर दिया और उन्हें नक्शा पास कराने के बाद ही निर्माण कर शुरू करने के निर्देश दिए और ऐसा न होने पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।

एडीए द्वारा ताजगंज वार्ड में ही ध्रुव वशिष्ठ द्वारा डिफेंस स्टेट फेस-1, पानी की टंकी के पास, ग्वालियर रोड, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कर शटर लगाये जाने पर निर्माण को सील कर दिया गया। एडीए अधिकारियों के मुताबिक बिना मानचित्र स्वीकृत कराये बिना निर्माण और अवैध निर्माण रोकने हेतु सीलिंग की प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन