Mon 15 Jun 2026
Breaking News Exclusive
हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक आँखों के सामने घट रही घटना पर हाथ तो छोड़िये, मुँह नहीं खोल सकते शिवरात्रि मनोरथ में शिवस्वरूप के दर्शन कर भावविभोर हुए श्रद्धालु सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं की आंखें कीं नम, मित्रता और भक्ति का दिया अमूल्य संदेश कुशवाह सद्भावना फाउंडेशन का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह, 300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान नवज्योति ने 54 बालिकाओं को वितरित कीं साइकिलें, शिक्षा और सुरक्षा को मिला नया संबल आगरा विकास सेवा समिति द्वारा अग्रवन में चतुर्थ रक्तदान शिविर का आयोजन, किया 400 यूनिट रक्तदान श्रीमथुरादीश मंदिर में छोटी दीपावली का हुआ भव्य उत्सव, रोशनी से जगमगाया मंदिर आगरा पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, व्यापारियों की समस्याओं का लिया जायजा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मनचलों पर कसेगा शिकंजा, एसीपी अर्चना सिंह ने स्कूल के बाहर छात्राओं से खुलकर की बात

Pragya News 24

Fri, Sep 22, 2023
Post views : 98

Agra. स्कूल और कॉलेज के बाहर खड़े रहने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। आगरा पुलिस स्कूल और कॉलेज के बाहर लगातार गश्त और सुरक्षा बढ़ा रही है, साथ ही छात्राओं से भी वार्ता कर उनकी आपबीती जानने का प्रयास कर रही है। छात्राओं को भय मुक्त वातावरण देने के लिए एसीपी अर्चना सिंह फोर्स के साथ बीडी जैन कन्या महाविद्याल पहुंची। यहां पर उन्होंने छुट्टी के बाद छात्राओं से खुलकर वार्ता की और उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान विद्यालय के गेट के बाहर अक्सर खड़े रहने वाले मनचले भी पुलिस को देखकर दिखाई नहीं दिए।

जानकारी के मुताबिक स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही है। स्कूल और कॉलेज के बाहर मनचले खड़े रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते है। इन घटनाओं को आगरा पुलिस ने अब गंभीरता से लिया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने छात्राओं को भय मुक्त वातावरण देने के लिए छुट्टी के समय पर विशेष अभियान चलाया। वह खुद दलबल के साथ कॉलेज के गेट पर पहुंची। यहां पुलिस को देखकर छात्राएं भयमुक्त नजर आई। इस दौरान छात्राओं से एसीपी ने वार्ता की तो छात्राओं ने अपना दर्द भी बयां किया। उन्हें बताया कि किस तरह से स्कूल और कॉलेज की छुट्टी के बाद सड़क पर खड़े रहने वाले मनचले उनके साथ छेड़खानी और छींटाकशी करते हैं।

एसीपी अर्चना सिंह ने सभी छात्राओं से ऐसे मनचलों से खुलकर मुकाबला करने और ऐसी घटनाएं होने पर तुरंत पुलिस को सहायता नंबर पर फोन करके सहायता मांगने की बात कही। एसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह की शिकायत मिल रही थी कि कॉलेज और स्कूलों के बाद छुट्टी के समय मनचली खड़े रहते हैं और छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। इसलिए छात्राओं की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त और अभियान चलाए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन