Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दीपों की रौनक और रंग-बिरंगी डांडिया: भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ के दीपावली महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

Pragya News 24

Sun, Oct 12, 2025
Post views : 67

आगरा। दीपों और खुशियों के इस पर्व पर भारत विकास परिषद् ‘अमृतम्’ ने दीपावली महोत्सव एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन किया। सांस्कृतिक रंग और पारंपरिक नृत्य से सजी यह शाम सदस्यों के लिए यादगार अनुभव बनी। कार्यक्रम एसएनजे गोल्ड, फतेहाबाद रोड में आयोजित किया गया। संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, लवकुश मिश्रा, कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला प्रभारी रेखा राज अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिलाओं ने डांडिया उत्सव में सहभागिता की। कार्यक्रम की व्यवस्था सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मंयक जैन संभाली।

अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक मेल-जोल, सांस्कृतिक उत्साह और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। डांडिया नाइट ने युवा और बच्चों को भी भारतीय संस्कृति से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल दीपावली का उल्लास साझा करना था बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और सामाजिक मेल-जोल को भी बढ़ावा देना था। इस भव्य आयोजन में उपस्थित सदस्यों ने दीपावली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंग-बिरंगी डांडिया नाइट का आनंद लिया। बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक संगीत पर झूमते हुए त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर ज्योति मोहन, गौरव बिंदल, विकास गोयल, अजय शिवहरे, राजकुमार अग्रवाल, दीपक भार्गव, संजीव गुप्ता, राजेश बंसल, सुधीर जैन, पुरुषोत्तम दास मित्तल, अभिषेक गोयल, लवलीस गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, विकास वर्मा, आलोक अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राजेंद्र खेरली, संतोष शर्मा, अमित पाराशर, डॉ प्रतीक अग्रवाल, मुकुल बंसल, राकेश अग्रवाल आर ए, नीरज मित्तल, राजीव मंगल, ब्रजेश बंसल, रजत अग्रवाल, सुनील बंसल, सुदेश अग्रवाल, सीए विवेक जैन, पंकज बंसल, विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजीव गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, नवल शर्मा, राजीव मंगल, पवन गोलास, रोहित अग्रवाल, मनोज शिवहरे जी, मोहित अग्रवाल, मनीष एलआईसी, अजय बंसल,पारुल जिन्दल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, रेखा अग्रवाल, ज्योति मित्तल, सपना गोयल, पूजा गोयल, जूली बंसल, कुसुम अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, डॉ हर्षिता, अर्चना जैन, नीलम मित्तल, सपना बंसल, सोनाली बंसल, नंदनी पाराशर, संचिता बिंदल, गुंजन गोयल, पूजा अग्रवाल, तनु गुप्ता, नवनी अग्रवाल, पूनम शर्मा, गुंजन अग्रवाल, नीलम शिवहरे, रीता गोलास, रजनी अग्रवाल, रितु अग्रवाल, नगिना बंसल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन