Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार शरद पूर्णिमा पर रजत अलंकरण और श्वेत पुष्पों से सजे खाटू श्याम बाबा, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु शतरंज-कैरम में दिमागी कौशल का प्रदर्शन, दौड़ में दिखाया दम; रचनात्मक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बिखेरे रंग श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति ने पार्वती घाट पर किया यमुना मैया का पूजन, चुनरी अर्पित कर की निर्मल धारा की कामना रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भव्यता और दिव्यता का संगम दिखेगा श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल के 16 वें जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पन भाेग में

Pragya News 24

Thu, Aug 22, 2024
Post views : 53
  • 23 से 27 अगस्त तक दुल्हन की तरह सजेगा बल्केश्वर मार्ग
  • पांच दिवसीय आयोजन के आमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन
  • भूमि पूजन, मेहंदी− डांडिया, निशान और पाेशाक यात्रा, भजन संध्या के बाद होगी महाप्रसादी
  • 11 हजार किलो प्रसाद होगा अर्पित, 10 हजार से अधिक करेंगे महाप्रसादी ग्रहण
  • 21 किलो की पोशाक होगी मां लक्ष्मी को अर्पित, 200 फुट पंडाल में होंगे महोत्सव के आयोजन

आगरा। शहरवासी एक बार फिर शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित हैं पांच दिवसीय भव्य और दिव्य जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पनभाेग में। 23 से 27 अगस्त तक बल्केश्वर स्थित श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर में आस्था, कला और संस्कृति का समागम दिखेगा और सामूहिक प्रसादी के साथ सौहार्द और भक्ति की हिलोरें उमड़ेंगी।

जन्माष्टमी महोत्सव के लिए यह आमंत्रण दिया श्रीमहालक्ष्मी मंदिर, बल्केश्वर के ट्रस्टी राम मोहन कपूर और सतीश कपूर ने। बुधवार को वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में श्रीमहालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित होने जा रहे जन्माष्टमी महोत्सव एवं छप्पनभाेग के आमंत्रण पत्र का विमोचन ट्रस्टी राम मोहन कपूर और सतीश गोपाल कपूर द्वारा किया गया।

अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 23 अगस्त को सुबह हवन के साथ भूमि पूजन किया जाएगा। 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मेहंदी प्रतियोगिता होगी। 25 अगस्त को सुबह खाटू श्याम जी मंदिर, जीवनी मंडी के लिए निशान यात्रा निकलेगी, सायंकाल राधानगर से श्रीमहालक्ष्मी मंदिर तक पोशाक यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को भजन संध्या, आलौकिक फूल बंगला और छप्पन भाेग के दर्शन होंगे। 27 अगस्त को श्याम रसोई के अन्तर्गत दस हजार से अधिक भक्तों की प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

महामंत्री अशाेक सिंघल ने बताया कि निशान यात्रा में सैंकड़ों निशान यात्रा श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में अर्पित होंगे। श्रद्धालु नंगे पैर बल्केश्वर से जीवनी मंडी तक का मार्ग तय करेंगे। निशान यात्रा का उद्देश्य श्याम बाबा को आयोजन के लिए आमंत्रित करना रहेगा।

कोषाध्यक्ष विकास मित्तल ने बताया कि भजन संध्या को कानपुर से शेफाली द्विवेदी और संदीप मस्ताना को अपने भक्तिमय स्वरों से सजाएंगे। एड. विशाल बिंदल ने बताया कि मंदिर परिसर में 200 फुट का वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। आयोजन में रवि खंडेलवाल, सीए मनीष अग्रवाल, ध्रुव गर्ग और मनीष अग्रवाल का विशेष सहयोग है।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, मनोज जैन, अविनाश राणा, दिलीप बंसल, संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रोहित गोयल, विनोद राठौड़, अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, रीतेश गुप्ता, नीरज वर्मा, एड. विशाल बिंदल, दीपक ढल, आशीष सक्सेना, कौशल बंसल, अजय अग्रवाल, आशीष गोयल, पवन जैन, भोलानाथ अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुमित अग्रवाल, मुनेश सिंघल, राजेश चावला, सियाराम पवन कुमार, निर्भय मित्तल, अखिलेश अग्रवाल, हेमंत मोहता, हरीओम बाबा आदि उपस्थित रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन