Mon 04 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जाँच रिपोर्ट में दवा के 39 सैंपल फ़ेल, दोषी फर्म मालिकों सहित कंपनियों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज

Pragya News 24

Thu, May 23, 2024
Post views : 21

Agra. आगरा में नकली एवं मापदंडों के विपरीत दवाएं भारी मात्रा में खपाई जा रही हैं। यह खुलासा तब हुआ जब नकली एंटीबायोटिक दबाव और खांसी के सीरप सहित अन्य दावों की सैंपल जांच के लिए लिए गए। इन सभी की जब लैब में जांच कराई गई तो 39 सैंपल फेल हो गए। 39 सैंपल फेल होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद औषधि विभाग की ओर दोषी फर्म के संचालकों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसके साथ ही 45 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं। जिससे दवा कारोबारियों में अफरा -तफरी मची हुई है।

गौरतलब है कि आगरा दवा कारोबार में देश की बड़ी मंडियों में से एक है। आगरा नकली और प्रतिबंधित दावाओं का बाजार बन चुका है। यहां पर यह नकली एवं प्रतिबंधित दावाओं का कारोबार करने वालों का कॉकस हावी है। जिसकी वजह से राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के साथ ही हरियाणा और दिल्ली की पुलिस छापेमारी करती रहती है। अब औषधि विभाग की ओर से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिससे, औषधि विभाग के साथ ही दवा विक्रेताओं में दहशत का माहौल है। बीते वित्तीय वर्ष में नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं बाजार में बिकने की शिकायत पर मिली तो औषधि विभाग ने छापा मार कार्रवाई की थी। शिकायत में बाजार में नकली एंटीबॉयोटिक के साथ ही खांसी के सीरप समेत अन्य दवाओं की जानकारी दी गई थी। औषधि विभाग ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक विभिन्न थोक की दवा दुकानों, दवा विक्रेताओं की दुकानों से दवाओं के 39 सैंपल लिए थे जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया था। इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

औषधि विभाग के असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय ने बताया, कि भेजे गए सभी 39 सैंपल की लैब से रिपोर्ट मिल गई है जिसमें 20 प्रकार की एंटीबायोटिक टेबलेट, पांच तरह के गैस संबंधी विकार के कैप्सूल, 14 प्रकार के खांसी के सीरप के सैंपल जांच में फेल हुए हैं। इस पर औषधि विभाग ने दोषी फर्म मालिकों सहित कंपनियों के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसके साथ ही 45 दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

औषधि विभाग के असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय ने बताया, कि प्योर एंड क्योर हैल्थ केयर, हिमालया मेडिटेक, अल्फा प्रोडक्ट, केडला हेल्थकेयर, एकम्स, स्माइलेक्स हेल्थकेयर, वीके लाइफ साइंसेज, अबॉर्ट हेल्थकेयर, रैक्क्सत्यूस, विंग्स सहित कई नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं आगरा में बनाकर खपाई जा रही थीं। औषधि विभाग की ओर से नकली दवाओं के लिए लगातार दवा बाजार और दवा विक्रेताओं के याहां पर छापेमारी की जाती है।

औषधि विभाग के असिस्टेंट ड्रग कमिश्नर अतुल उपाध्याय ने बताया, कि जिस तरह से आगरा में नकली दवाएं मिल रही हैं। उससे जनता से अपील है कि दवा खरीदते वक्त सतर्क रहें। दवाएं खरीदने के बाद हमेशा बिल लें। इतना ही नहीं, दवा के रैपर पर बने क्यूआर कोड को स्कैन करके दवा की असलियत की जांच जरूर करें। जहां भी दवा में संदेह मिले, तो तत्काल विभाग को सूचना दें।

यहां बताना आवश्यक हो जाता है कि औषधि विभाग ही नहीं कई राज्यों के तमाम डिपार्टमेंट ने भी आगरा के दवा बाजार में छापे मार कार्रवाई की है और नकली एवं प्रतिबंधित दावाओं के जखीरे बरामद किए हैं। यह सिलसिला आगरा के दावा बाजार में पिछले कई वर्षों से चल रहा है। अब उत्तर प्रदेश के औषधि विभाग ने भी इस पर अपनी मुंहर लगा दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन