Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सामूहिक विवाह समारोह : अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन के स्वजातीय सामूहिक विवाह में 28 जोड़ों ने लिए सात फेरे

Pragya News 24

Mon, Dec 8, 2025
Post views : 167

आगरा। 28 जोड़ो का सामूहिक विवाह सामाजिक एकता की मिसाल थी। अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 28 जोड़ो ने वैदिक रीति-रिवाज़ के साथ सात फेरे लिए। कालिन्दी विहार स्थित कृष्णा गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, शहर के गणमान्य नागरिक व नवविवाहितों के परिजन मौजूद रहे और नवदम्पत्ति को नए जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

मुख्य अतिथि सोनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष विवेक सोनी भरतपुर, विशिष्ठ अतिथि गोविंद वर्मा प्रशासनिक अधिकारी आगरा मंडल, उद्घाटन करता मुकेश वर्मा, मनोज वर्मा जीडी एंड संस, सभापति हजारीलाल वर्मा, मुख्य वक्ता शालिग्राम बटिया फरह मुख्य रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत जगदीश सोनी एवं शकुंतला सोनी जयपुर, संजय बाबू वर्मा एवं सुमन वर्मा आगरा, सतीश चंद्र वर्मा राधा रानी वर्मा आगरा, राजकुमार वर्मा एवं रानी वर्मा आगरा, राकेश शाह जया सोनी पटना, अमित वर्मा रागिनी वर्मा पथवारी आगरा ने श्री गिर्राज महाराज जी का अभिषेक कर वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देने और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। नवविवाहित जोड़ो को गृहस्थी आरंभ करने के लिए बर्तन, बिस्तर, कपड़े, वाशिंग मशीन और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

लाभान्वित परिवारों ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा, इस सहयोग के बिना विवाह संपन्न कराना उनके लिए कठिन था। कार्यक्रम में अजय सोनी एवं नीतू सोनी, सानिध्य सोनी एवं दीपांजलि सोनी, सौभाग्य सोनी उपस्थित रहे। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कार्यक्रम में आकर सभी स्वर्णकार समाज को एक धागे में पिरोने की बात कही। कृष्णा गार्डन की वरिष्ठ समाजसेवी, तुलसीराम यादव, अशोक वर्मा, जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिनका समाज ने बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील वर्मा जिला अध्यक्ष आगरा प्रदीप कुमार वर्मा जोड़ा प्रभारी मनोज वर्मा ने सभी जगह से आए मेहमानों का माला पहनकर पटका पहनाकर स्वागत किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Social

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन