आगरा। एमएलसी, विधायक एवं प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे का जन्मदिवस रविवार को 'जनकल्याण दिवस' के रूप में मनाया गया। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से लगभग 11 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमहंत योगेश पुरी, हनुमंत धाम के महंत गोपी गुरु, गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत अजय राजोरिया, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पूनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता तथा महापौर हेमलता दिवाकर ने संयुक्त रूप से किया।
एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याण और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक निधि से लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, सार्वजनिक शौचालय, बाउंड्री वॉल, समरसेबल तथा पानी की टंकियों सहित अनेक विकास परियोजनाएं पूर्ण कर उनका लोकार्पण किया गया है। उन्होंने आगरा की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
मुख्य अतिथि श्रीमहंत योगेश पुरी ने कहा कि जनसेवा सबसे बड़ा धर्म है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास प्रेरणादायी है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम सामाजिक सरोकार और संवेदनशील जनप्रतिनिधित्व का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
भाजपा महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे ने बताया कि विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में 150 यूनिट रक्तदान किया गया तथा 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण भी किए गए।
कार्यक्रम का संचालन संजीव चौबे ने किया। इस अवसर पर बॉबी शिवहरे, अजय शिवहरे, उमंग शिवहरे, अनुज शिवहरे, धर्मेंद्र धाकड़, विकास भारद्वाज, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, अशोक पिप्पल, रामसिया विकास गुप्ता, रोहित कत्याल, अनुज दीक्षित, लक्की दीक्षित, प्रवेश ठाकुर, प्रवेश दीक्षित, संजीव शर्मा, बबलू लोधी, नागेश पंडित, हरतेज आहूजा, ललित प्रजापति, श्याम जादौन, पवन माहौर, गौरव भार्गव, हिमांशु प्रजापति, मानसिंह धाकड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।