Wed 12 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: श्रीरामचंद्र जी के प्राचीन मंदिर की दीवार गिरी, लगभग 20 ट्रैक्टर का निकला मलवा

  • क्षेत्रीय लोगों नेे 17 जुलाई 2023 को दिया था प्रार्थना पत्र, नहीं हुई कोई कार्रवाई,
  • एक हॉल व दो कमरे पूरी तरह गिरे, और भी कमरे हैं गिरासू
  • मरने को तैयार लेकिन मंदिर के कमरे नहीं छोड़ रहे किराएदार
  • मंदिर में ताले डालकर अपने मकानों में रह रहे हैं किराएदार

आगरा। श्रीरामचंद्र जी के प्राचीन मंदिर के आज एक हॉल व दो कमरे (20 बाई 40 के क्षेत्र) पूरी तरह से ढह गए। तीन कमरे और गिरासू हैं। इसके लिए नगरायुक्त को क्षेत्रीय लोगों ने 17 जुलाई 2023 को प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन कुछ क्षेत्रीय नेताओं की लीपापोती के कारण नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि आज दीवार ध्वस्त होते समय कोई दुर्घटना हो जाती तो आखिर जिम्मेदार कौन होता। आज लगभग 8 ट्रॉली मलवा नगर निगम की टीम ने मंदिर से उठाया और लगभग 12 ट्राली मलवा उठना बाकी है।

लोहामंडी स्थित जटपुरा खातीपाड़ में श्रीराम चंद्र जी के मंदिर की दुर्दशा वहीं के किराएदार बने हुए हैं। जिसके कारण मंदिर का विकास भी सम्भव नहीं हो पा रहा है। थोड़े से लालच में मंदिर के गिरासू कमरो पर किरायेदारों का कब्जा है, जो खाली नहीं कर रहे हैं। जबकि ज्यादातार किराएदारों के अपने अपने मकान हैं फिर भी मंदिर के कमरों में ताला डालकर बैठे हैं। आज जो दीवार गिरी है उसमें सरकारी कंट्रोल चलता था। एक कमरे में पुराने पंडित जी ने ताला डाल रखा था, जबकि वह यहां अब नहीं रहते हैं। दूसरे कमरे में मनोज कश्यप रह रहे हैं। कमरा गिरने पर भी सामान को मंदिर के आंगन में ही शिफ्ट कर दिया है, लेकिन चाबी नहीं सौंपी जा रही है। वहीं एक कमरे पर मनोज व दूसरे पर कुलदीप का कब्जा है। इन लोगों ने डर के कारण कमरा तो खाली कर दिया है लेकिन सामान मंदिर में ही रखा है। जितने भी किराएदार हैं उनमें से कोई भी मंदिर को किराया नहीं देता। मंदिर कमेटी के दिनेश पाठक, विनय अग्रवाल, रामदास कटारा, मौनी पारीक, मटरू सिंह, मुकेश लोधी ने कहा कि नगर निगम अन्य गिरासू कमरों का निरीक्षण कर कोई दुर्घटना न हो इस बात को सुनिश्चित करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन