Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: संवेदना एक प्रयास संस्था ने खिलाई नन्हे चेहरों पर मुस्कान, श्री अंबे लक्ष्मी बाल विद्यालय में बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे वितरित

Pragya News 24

Thu, Aug 21, 2025
Post views : 110

आगरा। संवेदना एक प्रयास संस्था ने गुरुवार को समाजसेवा की मिसाल कायम करते हुए श्री अंबे लक्ष्मी बाल विद्यालय, पालिका नगर, नवल गंज, नुनिहाई में अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस, जूते और मोजे वितरित किए। इस पुनीत कार्य से विद्यालय प्रांगण बच्चों की मुस्कान और उल्लास से गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिशंकर शर्मा, मंत्री, दीन दयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गोग्राम, परखम मथुरा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सार्थक बनाती है और समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। ऐसे प्रयासों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत होती है।

संस्था के संस्थापक नीतेश अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में लगभग 300 बच्चे नर्सरी से कक्षा 5 तक अध्ययनरत हैं। यह विद्यालय 2016 से संचालित हो रहा है और संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा व सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर रिंकेश अग्रवाल, मयंक जैन, विकास आनंद वर्मा, अमित पाराशर, संजीव अग्रवाल, संतोष मित्तल, अजीत कुमार, सारांश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन