Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: संस्कार भारती जिला आगरा ने सद्भभावना पार्क कमला नगर में आयोजित किया दीपावली आनंद मेला

Pragya News 24

Sun, Oct 12, 2025
Post views : 142
  • एक रंग में नजर आए बाल-युवा और वृद्ध, गायन-वादन और नृत्य की बही त्रिवेणी
  • चाट-पकौड़ी और झूले-तमाशों के साथ बच्चों व मातृ शक्ति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभा का प्रदर्शन
  • भारतीय परिवार व्यवस्था को सशक्त करने से खत्म होंगी लिव इन और समलैंगिक विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियाँ: सीए प्रमोद चौहान

आगरा। भारतीय परिवार व्यवस्था ही भारतीय संस्कृति का आधार है। भारतीय परिवार व्यवस्था को सशक्त करने से ही लिव इन, समलैंगिक विवाह और एकल परिवार जैसी सामाजिक कुरीतियाँ खत्म हो सकेंगी.. यह उद्गार आरएसएस के प्रांतीय संपर्क प्रमुख सीए प्रमोद चौहान ने शनिवार सायं संस्कार भारती आगरा जिला द्वारा सद्भभावना पार्क कमला नगर में कुटुंब प्रबोधन पर आधारित दीपावली आनंद मेला में बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय परिवार व्यवस्था के अंतर्गत पीढ़ी दर पीढ़ी पारिवारिक संस्कार बताये जाने के कारण ही अनेक आक्रमणों तथा 1200 वर्षों के अनवरत संघर्ष के बाद भी हिंदू संस्कृति आज भी अस्तित्व में है।

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग लिमिटेड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग, समाजसेवी मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) और मुख्य अतिथि योगेश अग्रवाल (एपी ज्वेलर्स) ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भगवान अग्रवाल ‘हैप्पी भाई’, रामनाथ गोयल ज्वैलर्स, सतीश गर्ग, रमाशंकर गुप्ता, अटल बिहारी गोयल ज्वैलर्स और राम प्रकाश अग्रवाल ज्वैलर्स के साथ संस्कार भारती के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बाँकेलाल गौड़, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष शशांक तिवारी और स्वागताध्यक्ष एड. अमित जैन भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्टॉल्स प्रभारी सीमा अग्रवाल के निर्देशन में मेले में आए लोगों ने चाट-पकौड़ी, स्वादिष्ट व्यंजनों और उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल्स के साथ झूले-तमाशे का खूब आनंद लिया।

अनीशा गुप्ता, राहुल शर्मा कप्तान, अंजू अग्रवाल, गुंजन जादौन, संगीता जैन, साधना राठौर, अलका परिहार और निशा मिश्रा के संयोजन में रंग भरो, कलश सज्जा, थाल सज्जा, ऐतिहासिक पात्रों पर आधारित विविध वेश, रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान और शंख बजाओ प्रतियोगिता में बच्चों और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

अखिल भारतीय साहित्य प्रमुख राज बहादुर सिंह राज के संचालन तथा जिला महामंत्री यतेन्द्र सोलंकी, श्यामवीर सिंह, लक्ष्मी शर्मा और रोशनी गिडवानी के निर्देशन में बही गायन, वादन, नृत्य की त्रिवेणी ने चार चाँद लगा दिए।

कालिंदी डांस एंड म्यूजिक अकेडमी, स्वर संगम कला केंद्र, ब्रज पब्लिक इंटर कॉलेज और प्रताप पब्लिक स्कूल सहित कई संस्थाओं से आए हरिदत्त शर्मा, भावना, झंकार जैन, अनमोल और ध्रुव अग्रवाल सहित कई कलाकारों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको भाव विभोर कर दिया। अंत में प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने लकी ड्रॉ निकलवा कर भाग्यशाली लोगों को अतिथियों से पुरस्कार दिलवाए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, राजेंद्र गोयल, रक्षपाल सिंह परमार, भूप सिंह इंदौलिया, राजपाल सिंह सोलंकी, डॉ. नीलू शर्मा, हरिओम माहौर, बालकृष्ण पचौरी, होतम सिंह सोलंकी, विजय गोयल और डॉ. यशोयश के साथ-साथ प्रांतीय संरक्षक एसके मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार पचौरी, हरिमोहन सिंह कोठिया, राम अग्रवाल, डॉ. केशव शर्मा, इंजी. प्रखर अवस्थी, डॉ. पंकज नगायच, इंजी. नितिन गुप्ता, रविकांत चावला, डॉ. गिरधर शर्मा, सुशील दौनेरिया, इंजी. महेश चंद शाक्य, देवेंद्र शर्मा और देव शरण आर्य भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन