Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्पाइसी सुगर्स सीजन 5 में तड़का लगाने आएंगे ओटीटी स्टार आशिम गुलाटी, होली डे इन में सजेगा मंच

  • शिक्षा, सेवा और मनोरंजन को समर्पित है आगरा की स्पाइसी सुगर्स संस्था
  • 2019 से हर सीजन में शहर को दी हैं सौगातें, दर्जनों सेलिब्रेटी हो चुके हैं अब तक आमंत्रित
  • ताज डिवाइडिड बाय ब्लड और जी करदा जैसी वेब सीरीज में धाक जमा चुके हैं आशिम

आगरा। निःशुल्क शिक्षा, सेवा और मनोरंजन को साथ लेकर चल रही स्पाइसी सुगर्स संस्था के सीजन 5 की शुरुआत फिर एक बार विशेष अंदाज में होने जा रही है।
23 अप्रैल 2024 को आयोजित होने जा रहे स्पाइसी सुगर्स के सीजन 5 शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ओटीटी प्लेटफार्म के चर्चित चेहरे आशिम गुलाटी को आमंत्रित किया गया है।

आयोजन का निमंत्रण पत्र विमोचन समारोह सोमवार को एमजी रोड स्थित चाय मस्का रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।
संस्थापक पूनम सचदेवा ने बताया कि 2019 में स्पाइसी सुगर्स संस्था की स्थापना की गयी थी। संस्था का ध्येय था सेवा के साथ शहर को मनोरजंन की दुनिया से भी रूबरू कराना। तब से अब तक संस्था के हर सीजन में विविध क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस बार मंगलवार को होटल होली डे इन में सायं 4 बजे आयोजित होने जा रहे सीजन 5 शुभारंभ समारोह एक नरम गरम मस्ती भरी शाम आशिम गुलाटी के साथ के रूप में होगा।

संस्था सदस्य शिखा जैन ने बताया कि आशिम गुलाटी ओटीटी प्लेटफार्म का उभरता हुआ सितारा हैं। ताज डिवाइडिड बाय ब्लड और जी करदा वेब सीरीज में उनकी अभिनय प्रतिभा काबिल ए तारीफ थी।

पूनम सचदेवा ने बताया कि आयोजन में आशिम गुलाटी के स्वागत और सम्मान के साथ सवाल जवाब का दौर चलेगा, जिसके अंतर्गत ओटीटी प्लेटफार्म की उपयोगिता और प्रभाव पर भी चर्चा आप की अदालत शो की तर्ज पर की जाएगी।

संस्था की सदस्य सिमरन अवटानी ने बताया कि संस्था विगत पांच वर्षों से लगातार समाज सेवा के साथ नारी सशक्तिकरण के लिए अग्रसित है। संस्था द्वारा एसिड अटैक पीड़िताओं की सहायता के साथ निर्धन बच्चों तक शिक्षा का उजाला पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं की प्रतिभा को निखारकर उन्हें स्वरोजगार की ओर भी प्रेरित कर रहे हैं।

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर संस्थापक पूनम सचदेवा, शिखा जैन, सिमरन अवटानी, रेनू लांबा, पूजा लूथरा, हरबानी मग्गो, चांदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन