Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सजी हरियाली तीज, सावन के मल्हार और बिहू नृत्य ने मोहा मन

Pragya News 24

Thu, Jul 24, 2025
Post views : 141
  • श्री हरि सत्संग महिला समिति का आयोजन बना भक्ति, लोक-संस्कृति और उल्लास का अनुपम संगम

आगरा। जब सावन की फुहारों के संग भक्ति के सुर बिखरे हों, झूले पर सिया झूल रही हों, और रानी स्वरूप मंच पर दीप जला रही हों—ऐसे अनुपम दृश्य के साथ श्री हरि सत्संग महिला समिति का हरियाली तीज महोत्सव हर किसी के हृदय में आनंद और श्रद्धा का संचार कर गया। गुरुवार को श्री हरि सत्संग महिला समिति द्वारा सिकंदरा-बोदला रोड स्थित डी-जेल रेस्टोरेंट में भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रानी सुनैना स्वरूप में अंजू राजेश अग्रवाल एवं रानी कौशल्या स्वरूप में कल्पना अजय अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। भक्ति भाव से ओतप्रोत "झूला धीरे झुलाओ सुकुमारी सिया को…" भजन को संगीता अग्रवाल और अंजू राजेश अग्रवाल ने स्वरबद्ध किया। शिव-पार्वती स्वरूप में पूजा बंसल और सोनिया गर्ग द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण रही असम से आईं 40 बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक बिहू नृत्य, जो इस समय समिति द्वारा भागवत कथा वाचन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके रंग-बिरंगे परिधानों और लयबद्ध नृत्य ने समूचे आयोजन को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन सोनिया गर्ग ने किया, जबकि निशा मंगल द्वारा आयोजित मनोरंजक खेलों ने सभी को आनंदित किया। अतिथियों का स्वागत समिति की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, महासचिव रुचि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी ने किया।

इस अवसर पर डॉ. मंजू गुप्ता, मधु गोयल, रश्मि अग्रवाल, किरण शर्मा, रश्मि अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
श्री हरि सत्संग समिति के अध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल, महासचिव उमेश बंसल, संयोजक संजय गोयल और सह कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने व्यवस्था संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन