Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित किया गया महाराजा अग्रसेन मेला, शोभायात्रा आयोजित करने वाले 50 से अधिक संगठनों को किया एक मंच पर सम्मानित

Pragya News 24

Mon, Oct 7, 2024
Post views : 135
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग, विभिनन्न प्रतियोगिताएं, स्टॉल, झूले, लगाए गए, उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया गया मेला

आगरा। जिले भर की 50 से अधिक वैश्य समाज की संस्थाएं एक मंच पर थीं। एक माला में पिरोए मोतियों की तरह एक दूसरे का हाथ पकड़े सभी संस्थाओं के पदाधिकारी जब एक मंच पर पहुंचे तो हर तरफ महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के जयकारे गूंजने लगे। जिन्हें महाराजा अग्रसेन जयन्ती के उपलक्ष्य में शोभायात्राएं निकालने के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पटका, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन मेला का आयोजन उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सुरेश चंद गर्ग, प्रभात गर्ग, कार्यक्रम अध्यक्ष विनय अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल व महामंत्री अम्बुज अग्रवाल ने कहा कि उद्देश्य सभी संस्थाओं को एक माला में पिरोकर रखने का है। अगले वर्ष इस कार्यक्रम को और सुनियोजित तरीके से आयोजित किया जाएगा। संचालन संजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल, संरक्षक अखिल बंसल, अमित अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, भगवान दास बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, शकुन बंसल, संजय सिंघल, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

मेले में लगी स्टॉलों पर खूब हुई त्योहार की खरीदारी
मेला में ज्वैलरी, परिधान, डिजायनर दीपक कैंडिल, वंदनबार जैसी स्टॉलों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। सबसे अधिक महिलाओं ने डिजायनर चूड़ियां व दीपावली के लिए सजावटी सामान की खरीददारी की। इस अवसर पर बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए थे।

प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक लोगों ने लिया भाग
मेले में महिलाओं व बच्चों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें ड्राइंग, डांस, मेहंदी, थाल सज्जा प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी में 60 बच्चों को परस्कृत कर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान किए गए। निर्णायक मण्डल में डॉ. अलका बिंदल, डॉ. संध्या अग्रवाल, चंचल बंसल, आस्था अग्रवाल थीं। प्रतियोगिताओं का संचालन वर्षा सिंघल ने किया।

इन्होंने सम्भाली व्यवस्थाएं
मेला संयोजक जितेन्द्र अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, रितिक मित्तल, मनीष कुमार अग्रवाल, प्रतीक गोयल, प्रियकांत बंसल, संदीप अग्रवंशी, संतोष अग्रवाल, कपिल सिंघल, अंशुल बंसल, जितेन्द्र अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दीपक बंसल, ऋषभ अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मयंक गर्ग, नीरज अग्रवाल आदि ने व्यवस्थाएं सम्भाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन