Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मोबाइल को छोड़ कर पढ़ाई पर करें फोकस - पलक बंसल

Pragya News 24

Fri, Nov 7, 2025
Post views : 76
  • सीए की परीक्षा में देश में ग्यारवा और आगरा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पलक बंसल का किया सम्मान, परिवार के सदस्यों को दीं शुभकामनाएं

आगरा। सफलता प्राप्त करने के लिए इच्छा हो न हो, नियमित और ध्यान केन्द्रित कर हर रोज पढाई करना आवश्यक है। मोबाइल आज की पीढ़ी के ध्यान को भटका रहा है। अन्य चीजों से परे हटाकर अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाकर ही सफलता को प्राप्त किया जा सकात है। यह कहना था सीए परीक्षा में देश में ग्यारवा और आगरा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पलक बंसल का।

अग्रवाल संगठन रामबाग की ओर से अध्यक्ष निशा सिंघल ने पलक बंसल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हर रोज 10-12 घंटे पढ़ाई के लिए निकालने वाली पलक ने बताया कि कुछ बढ़ा करना है तो उसके लिए समय देना आवश्यक है। यह हर विद्यार्थी के साथ होता है कभी पढ़ाई का मन नहीं करता। ऐसे में अपने लक्ष्य को ध्यान में लाएं और न पढ़ने की भावना से लड़े। सफलता के लिए पढ़ाई में नियमितता आवश्यक है। दिनेश बंसल (बंटी) ने कहा परिवार में कुछ विपरीत परिस्थितियां होने पर भी बेटी की सफलता पर अभिमान होता है। पिता बॉबी बंसल, मां शिल्पी बंसल, चाचा बंटी बंसल, व चाची पूजा बंसल को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संरक्षक लाजपत अग्रवाल, अनिल बंसल, गोपाल अग्रवाल, संजय बंसल, ओमप्रकाश जी, हरीमोहन अग्रवाल अंकुर गर्ग, मुकेश, मोनू आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन