Thu 30 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पल्लीवाल जैन मेला में मनाया गया क्षमावाणी पर्व, हुआ त्यागीवृत्ति, प्रतिभा संग वृद्धजनों का सम्मान

Pragya News 24

Thu, Oct 3, 2024
Post views : 72
  • अखिल भारतय पल्लीवाल जैन महासभा ने किया क्षमावाणी पर्व पर भव्य आयोजन
  • गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान से भी आए सदस्य, दिया एकजुटता का संदेश
  • विशाल रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर रक्तदान, सेवा के पथ पर चलने का लिया संकल्प

आगरा। क्षमापर्व का पावन दिन, भव्य भावना का त्योहार, विगत वर्ष की सारी भूलें, देना आप बिसार… इन वचनों के साथ अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा आगरा ने आयोजित किया पल्लीवाल जैन मेला, क्षमावाणी पर्व, वृद्धजन सम्मान, प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह एवं रक्तदान शिविर।

बुधवार को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा भवन पर आयोजित समारोह का शुभारंभ विमलेश जैन, उषा जैन और नितिन ने जैन ध्वजारोहण कर किया। मेले में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जगदीश प्रसाद, आकाश, अलंक्रित जैन ने किया। प्रतिभा निखार हेतु दिनभर ड्राइंग, पेंटिंग, मेहंदी, शतरंज आदि प्रतियोगिताएं चलती रहीं। विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ ज्ञान कुमार, सौरभ जैन ने किया। श्रीजी चित्र अनावरण शिखर चंद जैन, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, अंसुल, वंदना जैन ने किया।

दीप प्रज्जवलन राजकुमार, विमल कुमार, मंजीत, रविंद्र जैन ने किया। मंगलाचरण शास्त्री सौरभ जैन और अरुण जैन द्वारा किया गया। दशलक्षण व्रत धारण करने वाले 25 लोगों को सोमा और रेखा जैन द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बाद 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर समाज को अपने अनुभवों से दिशा निर्देशित करने वाले 20 बुजुर्गों का सम्मान माया, राहुल, आशिका जैन की ओर से किया गया। गृहस्थ जीवन का त्याग कर सन्यास धारण करने वाले संत और साध्वी जी के परिवार सम्मानित किए गए। जिसमें रिखव चंद जैन, मुन्ना लाल एवं एम पी जैन और विमल एवं अजीत जैन सम्मानित हुए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से भी सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए मंत्री प्रमेंद्र जैन ने आगामी वर्ष की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। दो चरणों में हुए प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान में 28 मेधावी छात्र− छात्राओं को विशाल, दीपक, पंकज और करन जैन के सहयोग से सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत दसवीं, 12 वीं, स्नातक, स्नाकोत्तर, व्यवसायिक पाठ्यक्रम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।

महावीर स्वामी जी की 251 दीपकों से भव्य आरती की गयी। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सांस्कृतिक संध्या का उद्घटान राजेंद्र कुमार, जतिन, अंकी जैन द्वारा किया गया। आयोजन में मनमोहक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कुलदीप, पूनम, नीलम, अर्पित, कार्तिक, सागर, जयंती प्रसाद, महेश, मनीष जैन ने सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रदन किये।
धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन ने दिया।

100 यूनिट हुआ रक्दान
रक्तदान शिविर संयोजक पंकज, नीरज और रॉबिन जैन ने बताया कि आयोजन में लगे विशाल रक्तदान शिविर में समाज के लोगों की भागीदारी बढ़चढ़ कर रही। एक ही दिन में 100 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम में रहे ये उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिखर चंद जैन सिंघाई, डॉ जितेंद्र जैन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चै तपेश जैन, महामंत्री महेश जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन पार्षद, राहुल जैन एडवोकेट, राहुल जैन, महेश जैन, विमल जैन, दीपक जैन, अरविंद जैन, सुरेंद्र जैन, मुकेश जैन, अरुण जैन, निर्मल जैन, आलोक जैन, अमित जैन, पंकज जैन, संदीप जैन, नितेश जैन, डा यतेंद्र जैन, सिद्धार्थ जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक अदिति जैन, महिला मंडल अध्यक्ष सची जैन, मंत्री दीप्ति जैन, अर्थ मंत्री कोषाध्यक्ष अरुणा जैन, वंदना जैन, युवक मंडल अध्यक्ष अंकित जैन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन