Wed 29 Apr 2026
Breaking News Exclusive
झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज तीन दिवसीय भव्य उत्सव, 22, 23 और 24 अप्रैल को होगा सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में पंचम वार्षिक उत्सव सेवा, संस्कार और संवेदनाओं का संगम, सामूहिक विवाह में तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू अक्षय तृतीया पर तपस्या फाउंडेशन का सेवा-संस्कार: दान महोत्सव व भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धा नव दंपति और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं पर फोकस, शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस होगा आयोजित

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सद्भावना पार्क सेवा समिति के सामूहिक विवाह में डोली बैठेंगी 11 बेटियां

Pragya News 24

Sun, Nov 2, 2025
Post views : 84
  • कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में आयोजित किया जाएगा सामूहिक विवाह समारोह

आगरा। मंगल गीतों की स्वरलहरियों से गूंजते परिसर में हर तरफ उत्साह और उल्लास था। आज मेहंदी उत्सव था और कल बारात आएगी। जिसमें अग्नि को साक्षी मानकर 11 दम्पति जीवन भर के पवित्र बंधन में बधेंगे। कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में इस वर्ष का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत आज मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया।

मेहंदी उत्सव का शुभारम्भ 11 बेटियों के हाथों में मेहंदी रचाकर किया। इसके उपरान्त प्रभा देवी व संगीता के हाथों में भी मेहंदी रचाई गई। ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाए और खूब नृत्य भी हुआ। कार्यक्रम स्थल को सतरंगी फूलों व झिलमिल रोशनी की झालरों से सजाया गया। पारम्परिक परिधान में श्रंगारित महिलाओं ने स्थानीय लोग गीत गाए। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल व संयोजक श्रीभगवान ने बताया कि विवाह की सभी रस्मों को रीति रिवाज के साथ सम्पन्न किया जाएगा। प्रातः 10 बजे घुड़चड़ी और शाम 4 बजे विदाई होगी। सीमा अग्रवाल, मीरा व चारू ने बताया कि सेवा भारती की बेटियों द्वारा सभी के हाथों में मेहंदी रचाई गई, उन सभी को उपहार प्रदान किए गए।

विनोद गोयल व गौरव पोद्दार ने बताया कि 2 नवम्बर को प्रातः 10 बजे कमला नगर श्रीराम चौक से घुड़चड़ी होगी। धूमधाम के साथ बारात सद्भावना पार्क पहुंचेगी, जहां बारात का स्वागत किया जाएगा। वरमाला दोपहर 12 बजे, सम्मान समारोह दोपहर 1 बजे व विदाई समारोह शाम 4 बजे होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य कमजोर परिवारों को आर्थिक राहत के साथ सामाजिक एकता व सहयोग का प्रतीक है। महामंत्री विनोद गर्ग, कोषाध्यक्ष सुरेश मांगलिक, संयोजक भगवान अग्रवाल, सहसंयोजक सुशील कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी दीपक माहेश्वरी ने बताया कि विवाह के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल गोयल, अरुण जैन, रविकांत अग्रवाल, रमाकान्त अग्रवाल आरएस गुप्ता, सरिता गोयल, श्वेता, शिखा शुचि, अंजली, सरिता, ममता सिंघल, प्रियंका, शालिनी आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन