Sat 02 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 3 से 13 अक्टूबर तक होगा श्रीमनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को लाने का प्रयास

Pragya News 24

Sat, Aug 10, 2024
Post views : 31
  • श्रीमनः कामेश्वर मंदिर में हुई रामलीला महोत्सव के लिए आम सभा
  • प्रशासन से गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर में व्यवस्थाएं सुधार की मांग, जनप्रतिनिधि करें सहयोग

आगरा। एक बार फिर से शहर के निकट स्थित गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर की सड़कें जगमग होंगी। एक बार फिर राम दरबार सजेगा और मार्ग में राम बरात भी निकलेगी। बस प्रशासन प्रयास करे और आस्था के इस समागम में सहयोग को आगे आए। इस मांग के साथ श्रीमनः कामेश्वर रामलीला महोत्सव के लिए आम सभा रखी गयी।

शुक्रवार को रावतपाड़ा स्थित श्रीमनः कामेश्वर मंदिर परिसर में रामलीला महोत्सव के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। महंत योगेश पुरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के अवसर पर 3 से 13 अक्टूबर तक श्रीमनः कामेश्वर रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद स्थित श्रीमनः कामेश्वर बाल विद्यालय पर रामलीला मंचन होगा। वृंदावन के कलाकार पावन गाथा का मंचन करेंगे, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों के साथ शहरवासी भी उत्साहित हैं।

मंदिर मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि दशकों से रामलीला महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र विशेष का विकास रहा है। ग्रामीण आंचल में रामलीला का भव्य आयोजन स्थानीय लोगों में भी विकास की आस जगाता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि आयोजन सुव्यवस्थित हो सके, इसके लिए स्थानीय व्यवस्थाएं सुधारे और सड़क, बिजली के तार आदि की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करे।

हरिहर पुरी ने आगे कहा कि आठ अक्टूबर को राम बारात निकालने का विचार है, जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को आमंत्रित किया जाएगा।

आम सभा का समापन प्रसादी के साथ हुआ। प्रसादी सेवा शिवम गुप्ता और सरोज गुप्ता की ओर से रही। इस अवसर पर बंटी ग्रोवर, संध्या बैनर्जी, राहुल चतुर्वेदी, मनोज शर्मा (संस्थापक पापा संस्था), सुधीर यादव, लिली गोयल, गौरव गौतम (संस्कृत भारती), निशांत सिकरवार, राजेश गर्ग, योगेश शर्मा, लक्ष्मीकांत आदि उपस्थित रहे।

दस दिन तक होगा श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ
शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से श्रीमनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव आरंभ होगा। दस दिवसीय आयोजन का आरंभ द्वार, वेद, देव, वेदी पूजन से होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रीदुर्गा सप्तशती पाठ व रुद्राभिषेक होंगे।

इंग्लैंड में जीवंत हो रहा रामयुग
श्रीमनःकामेश्वर मंदिर परिवार की बिटिया संध्या बैनर्जी इंग्लैंड के साउथ हैम्पटन में निवास करती हैं। जहां रहते हुए विगत कई वर्षों से वे स्थानीय छात्र छात्राओं और गृहणियों के साथ मिलकर हर वर्ष दो दिवसीय राम लीला का मंचन अयोजित करती हैं। संध्या बैनर्जी ने बताया कि विदेशी धरती पर सनातन संस्कृति को जीवंत करना सौभाग्य की बात है। राम लीला मंचन में भारतीय और विदेशी लोग उत्साहित होकर सहभागिता करते हैं साथ ही सनातन संस्कृति का अभिनय के दौरान ध्यान भी रखते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन