Sun 30 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मानपुर हरी में 100 साल से भी अधिक प्राचीन हनुमान मन्दिर में धूमधाम से चढाये गए नेज़ा

Pragya News 24

Tue, May 28, 2024
Post views : 86

जनपद मैनपुरी के ग्राम मानपुरहरी का 100 वर्ष से अधिक प्राचीन संकटमोचन हनुमानजी मन्दिर (रामानन्द आश्रम) का वार्षिक मेला लगभग 50 वर्ष से अधिक समय से लगता चला आ रहा है। यह मेला प्रतिवर्ष वैशाख माह पूर्णिमा से शुरू होता है, जिसमें आस-पास गाँवों के अलावा अन्य जनपदों से श्रद्धालुओं द्वारा नेजा/झण्डा चढाये जाते हैं।

सनातन धर्म में नेजा/झण्डा चढ़ाने की पुरानी परम्परा है, बड़े-बड़े पुराने देवी मंदिरों, शिव मंदिरों एवं ब्रह्मदेव पर भक्तजन अपनी मनौती/मनोकामनाओं की पूरी होने के बाद खुश होकर गाते बजाते झण्डा चढ़ाते, परिक्रमा लगाकर, प्रसाद वितरण करके देवी देवताओं से सपरिवार आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

मन्दिर व्यवस्थापक स्वामी सुघरानन्द जी महाराज ने बताया कि यह मेला वैशाख पूर्णिमा से शुरू होता है, प्रथम दिन सर्वप्रथम 24 घण्टे का "रामचरितमानस का अखण्ड पाठ" होता है। ज्यादातर झण्डे हनुमानजी के मुख्य दिन मंगलवार एवं शनिवार को चढ़ाये जाते हैं। अभी तक क्षेत्र के मानपुरहरी, बढेपुर, भूड़हार, भूड़पटिया, बिल्सडा, बाजपुर, मल्लामई आदि के अलावा बाहरी क्षेत्र से करहल, ज्योती, उगरपुर (फर्रुखाबाद), जगतपुर (छिबरामऊ), धीरपुर,  शुक्लागंज(उन्नाव),  हिमायूंपुर के भक्तजनों द्वारा नेजा/झण्डे चढ़ाये जा चुके हैं।

मन्दिर के महंत एवं सन्तजन संकटमोचन हनुमानजी एवं अन्य सभी देवशक्तियों से प्रार्थना करते हैं कि झण्डे चढ़ाने वालों के परिवारीजनों को स्वस्थ, सुखी जीवन प्रदान करे तथा इनकी सभी मनोकामनायें पूर्ण करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन