Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: राजा दशरथ का हो रहा सम्मान, श्रीराम की बारात का है इंतजार

Pragya News 24

Sat, Aug 31, 2024
Post views : 47
  • लीडर्स आगरा द्वारा राजा दशरथ (संतोष शर्मा) व रानी कौशल्या (ललिता शर्मा) का मुकुट पहनाकर किया अभिनन्दन

आगरा। मिथिला नगरी के लोग श्रीराम की बारात को लेकर उत्साहित हैं। श्रीराम की बारात के स्वागत में जनकपुरी सजाई जा रही है। वहीं ढोल नगाड़ों संग से श्रीराम की बारात को मिथिला में लेकर आने के लिए राजा दशरथ व रानी कौशल्या का स्वागत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज लीडर्स आगरा, तपन फाउंडेशन, राजेश अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पैराडाइज अपार्टमेंट मे राजा दशरथ के स्वरूप संतोष शर्मा व रानी कौशल्या की स्वरूप ललिता शर्मा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया।

राजा दशरथ व रानी कौशल्या के आगमन की खुशी में अपार्टमेंट को फूलों व रोशनी से सजाया गया। आगमन पर पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों से भक्तिमय संगीत के साथ उनका स्वागत किया गया। सपरिवार पहुंचे राजा जनक (संतोष शर्मा) का अभिनन्दन सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, कैलाश मंदिर के महन्त निर्मल गिरि, रजनी अग्रवाल, सुनील जैन ने चांदी का मुकुट पहनाकर व इलायची की माला, शॉल पहनाकर किया।

संतोष शर्मा ने कहा कि राजा दशरथ बनने का सौभाग्य मिलना श्रीहरि के आशीर्वाद और कृपा के बिना सम्भव नहीं था। बताया कि उनके घर में भी विवाह के उत्सव जैसा माहौल है। लोग बधाईयां दे रहे हैं। यह बहुत की रोमांचकारी अनुभव है। वहीं ललिता शर्मा ने स्वागत के लिए सभी लीडर्स आगरा व सभी मिथिलावासियों को धन्यवाद दिया। कहा कि धूमधाम से श्रीराम की बारात मिथिला में लाने के लिए तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। संचालन सुनील जैन ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप सुरेश चंद गर्ग, डॉ ज्ञानप्रकाश गुप्ता, महंत निर्मल गिरी, रजनी अग्रवाल, पार्षद शरद चैहान, जनकपुरी महोत्सव के कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा हरिकांत शर्मा, सुशील जैन, राहुल जैन, आयुषी गुप्ता, डॉ अशोक कुशवाह, राजदीप ग्रोवर, विनीता जादौन, अंजलि गुप्ता, सुनील बग्गा, श्रीस्टि दुबे, स्वीटी चैहान, मेहरवान खान, डॉ ज्योति बुद्धिराजा , मधु जैन, ऋतुराज दुबे, सुनीता शर्मा, राजू सविता, रवि गिड़वानी, सीमा सिंघल, ममता सिंघल, मधु जैन, अभिषेक आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन