Sat 02 May 2026
Breaking News Exclusive
अग्रवाल महासभा ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की पूजन कर मनाया स्थापना दिवस शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से गूंजा नगर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगा प्रचार रथ, भाजपा ध्वज फहराकर किया आगरा लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना शब्द स्वर वंदन में उठा आत्ममंथन का स्वर, युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने पर जोर झूलेलाल मेले में सिंधी कला, संस्कृति और खान-पान के संगम संग बिखरे कला और संस्कृति के रंग नितेश अग्रवाल बने अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष और महामंत्री बने सतेन्द्र अग्रवाल गौ माता को राष्ट्र माता' बनाने के संकल्प के साथ तहसील पर उमड़ा आस्था का जन-सैलाब! एमएसएमई उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में पीएनबी का मेगा आउटरीच कार्यक्रम आमंत्रण और ध्वज यात्रा के साथ हुआ मां पीतांबरा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कमला नगर में हुआ मंगल चातुर्मास हेतु उपाध्याय श्री ससंघ का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश

Pragya News 24

Wed, Jul 17, 2024
Post views : 42

आगरा। अहिंसा परमो धर्म की जैन लहराती ध्वजा, बैंड-बाजों के साथ मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी ससंघ का मंगल वर्षायोग हेतु आगरा के कमलानगर की पावनधरा पर विशाल शोभायात्रा के साथ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी मुनिराज ससंघ का ट्रांसयमुना कॉलोनी से सुबह 7बजे मंगल विहार कर बल्केश्वर शनिदेव मंदिर चैराहे पर बनी पंडाल पर पहुंचे। जहां उपस्थित भक्तों ने उपाध्यायसंघ का पाद प्रक्षालन किया। इसके बाद यहाँ से उपाध्यायसंघ ने भव्य शोभा यात्रा के साथ कमला नगर जैन मंदिर की ओर मंगल विहार किया। उपाध्यायसंघ की शोभायात्रा में आगरा नगर की कमलानगर शैली, शालीमार एनक्लेव शैली, कर्मयोगी एनक्लेव, गंगेगौरी शैली, सेक्टर 7, सेक्टर 4, पश्चिमपुरी, पत्तलगली, बेलंनगंज, कलाकुंज, मोती कटरा, कालिंदी विहार, ट्रांसयमुना कॉलोनी, छीपीटोला, शाहगंज शैली की महिलाओं एवं बालिकाओं ने अलग-अलग परिधानों में नृत्य कर उपाध्याय संघ के साथ चल रही थी। इसके अलावा दो बैंड और चार घोड़े, बग्गिया और बड़ी संख्या में गुरुभक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे जिसमें महिलाएं, पुरूष, बालिकाएं एवं बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी गुरुवर की मंगल अगवानी को उत्सुक नजर आए। उपाध्यायसंघ के मंगल स्वागत के लिए पूरे कमला नगर के रास्तों को रंगोलियों से सजाया गया। जैसे-जैसे गुरूवर के चरण बढ़ रहे थे उसी दौरान लोगों का उत्साह भी चरम पर था। उपाध्यायसंघ के मंगल प्रवेश की शोभायात्रा कमला नगर की विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी ब्लॉक कमलानगर पर पहुंचकर सौभाग्यशाली भक्तों ने 108 थालियों से पाद प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया। उपाध्यायसंघ ने सर्वप्रथम जिनेन्द्र प्रभु के दर्शन किए। प्रभु दर्शन करने के पश्चात उपाध्याय संघ सरस्वती विद्या मंदिर मेमोरियल सेकेंडरी हाई स्कूल के हाल पर बने विशाल पंडाल पर पहुंचेद्य जहां विशाल धर्मसभा का आयोजन हुआ। विशाल धर्मसभा का शुभारंभ ध्वनि म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ किया। साथ ही समाधिस्थ भारत गौरव आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान आगरा की समस्त शैलियों के पदाधिकारियों ने उपाध्यायसंघ के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही कमलानगर वर्षायोग समिति ने भी उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ के समक्ष श्रीफल भेंट किए। उपाध्यायसंघ के मंगल प्रवेश में टूण्डला, मैनपुरी, कुरावली, करहल, डबरा, मुरैना, ग्वालियर, धौलपुर, दिल्ली, आगरा की सकल दिगम्बर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीशप्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार, रोहित जैन अहिंसा, यशपाल जैन, कमल जैन एडवोकेट, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, अशोक जैन, शिखर चन्द जैन, पवन जैन, सुशील जैन, नरेन्द्र जैन, मुकेश जैन रपरिया, कुमार मंगलम जैन, नीरज जैन जिनवाणी, शैलेन्द्र जैन, समकित जैन, अंकेश जैन, अंकुश जैन, दीपक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, युवा जैन मिलन, ज्ञानोदय क्लब, विजय जैन निमोरब, अनिल आदर्श, राहुल जैन अहिंसा, रवीन्द्र जैन, ललित जैन, प्रवीन जैन पार्षद आदि समेत सैंकडो गणमान्य जन मौजूद रहे। उपाध्यायश्री के चरणों का प्रक्षालन का सौभाग्य पीएनसी परिवार को व जिनवाणी भेंट श्री रजत जैन परिवार व श्रीमती ऊषा पाटनी परिवार को मिला। मंच का सशक्त संचालन मनोज कुमार जैन बांकलीवाल ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन