Thu 22 Oct 2026
Breaking News Exclusive
भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे सोने की लंका में हनुमान जी ने लगाई आग, रामसेतु बांध लंका पहुंची वानर सेना विनय अग्रवाल के इनकार के बावजूद बने मुख्य संरक्षक, दिनेश पाठक संभालेंगे अध्यक्ष की जिम्मेदारी ‘मिशन 9000’ के तहत बांटे तुलसी के पौधे सीताराम मंदिर में जनकपुरी महोत्सव समिति का भव्य स्वागत रणभूमि में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्रभु श्रीराम के अमोघ अस्त्र से धराशायी हुआ कुंभकर्ण सूर्पणखा की कटी नाक, स्वर्ण मृग का छल और सीता हरण से सजी रामलीला

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: विधायक के घर ढ़ोल नगाड़े बजाते हुए पहुंचे व्यापारी, एमजी रोड़ पर भूमिगत मेट्रो की उठाई मांग

Pragya News 24

Fri, Sep 22, 2023
Post views : 250

Agra. एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो ट्रेन की मांग कर रहे एमजी रोड भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति के पदाधिकारी और व्यापारीगण हाथों में पंपलेट और ढोल नगाड़े व मंजीरे बजाते हुए विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शंख और ढोल नगाड़े बजाकर जमकर प्रदर्शन किया। ढोल नगाड़ों की आवाज सुनकर विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश भी अपने आवास से बाहर निकल आए। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी बात भी सुनी।

विधायक डॉ जीएस धर्मेश ने कहा कि एमजी रोड के व्यापारी विगत कई महीनो से संघर्षरत है। एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो बनाई जाए वह भी इसके पक्षधर में है। इस संबंध में उन्होंने हाल ही में जब सीएम योगी आगरा आए थे तो उनसे वार्ता की थी। सीएम योगी ने आश्वस्त किया था कि संबंध में वह रिपोर्ट बनवाएंगे। आगरा मेट्रो ने तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट दी है जिसमें से भूमिगत मेट्रो ही सर्वोत्तम है।

विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश का कहना है कि इस संबंध में एक बार फिर सीएम योगी से मुलाकात की जाएगी। आगरा के सभी जनप्रतिनिधि मिलकर व्यापारियों के साथ मिलकर सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। इस संबंध में जल्द ही समय लिया जाएगा जिससे व्यापारी वर्ग अपनी बात उनके समक्ष रख सके।

भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने बताया कि एलिवेटेड मेट्रो ट्रेन प्रस्तावित है, एमजी रोड और वहां के व्यापारी बर्बाद हो जाएंगे। व्यापारी वर्ग चाहता है कि एमजी रोड पर भूमिगत मेट्रो बनाई जाए। इस आंदोलन को वह काफी समय से चला रहे हैं। हर जनप्रतिनिधियों को इस आंदोलन से जोड़ा है। जनप्रतिनिधियों ने एक रणनीति भी तैयार की लेकिन उसे अमल में नहीं लाया गया। ऐसा लगता है कि जनप्रतिनिधि आश्वासन देखकर सो गए हैं इसीलिए अब संघर्ष समिति ने उन्हें जगाने का अभियान शुरू किया है। हर विधायक के घर पर एमजी रोड भूमिगत मेट्रो संघर्ष समिति पहुचेंगी और इसी तरह का प्रदर्शन करेगी।

व्यापारियों का कहना है कि डॉक्टर जीएस धर्मेश से उन्हें आश्वासन मिला है कि वह उनकी इस मांग से सहमत है और उनके साथ खड़े हुए हैं। जल्द ही वह इस संबंध में सीएम योगी से उनकी वार्ता कराएंगे जिससे व्यापारी वर्ग अपनी परेशानी उनके समक्ष रख सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन