Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आज आएंगे राकेश गर्ग, उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद आगमन

आगरा। जिले के औद्योगिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत राकेश गर्ग का आज अपने गृह जनपद में उप्र लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार आगमन आज दोपहर 2 बजे होगा।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी ने बताया कि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर राकेश गर्ग की नियुक्ति पूरे शहर के लिए गौरव की बात है। निश्चित रूप से आगरा समेत पूरे प्रदेश के औद्योगिक विकास को अब पंख लगेंगे। आगरा में फ्लैटेड फैक्ट्री की स्थापना उन्हीं के प्रयासों से संभव हो सकी है।

लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने जानकारी दी कि राकेश गर्ग के पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में उनके प्रथम आगरा आगमन पर एक स्वागत समारोह एवं रोड शो का आयोजन 18 सितंबर, दिन बुधवार को किया जाएगा।

स्वागत एवं रोड शो का आरंभ 3 बजे वरद वल्लभ गणपति मंदिर, छलेसर रोड (एनआरएल पेट्रोल पंप) पर होगा, जोकि छलेसर, पीएनसी कोल्ड, शाहदरा, नवीन मंडी, गोयल हॉस्पिटल, रामबाग, वाटर वर्क्स चैराहा, बल्केश्वर चैराहा, शांति स्वीट (चांदनी चैक), तेजनगर चैराहा, कमला नगर पानी की टंकी, श्री राम चैक और अंत में सी ब्लॉक, कोठी नंबर सी-27, कमला नगर पर समापन होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन