Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए किया गया हवन यज्ञ, भाजपाइयों ने लिया ये संकल्प

Pragya News 24

Mon, Sep 18, 2023
Post views : 93
Agra. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज पीएम नरेंद्र मोदी 73 वर्ष की हो गए हैं। देशभर के साथ-साथ विश्व भर के नेता उन्हें जन्मदिवस की बधाइयां दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं और उनके जन्म दिवस को विशेष सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं। अटल चौक सेवा समिति की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कैंट स्थित प्राचीन मंदिर पर यज्ञ व हवन किया गया। सभी ने यज्ञ में प्रतिभाग किया और आहुति डालकर प्रभु से पीएम नरेंद्र मोदी को दीर्घायु प्रदान करने की प्रार्थना की। चलाया गया स्वच्छता अभियान इससे पूर्व अटल चौक सेवा समिति की ओर से छावनी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। हाथों में झाड़ू और फावड़ा लेकर पूरे क्षेत्र में सफाई की गई, साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिससे लोग गंदगी से होने वाली बीमारियों से ग्रसित ना हो और पीएम नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान भी सरकार हो सके। लिया गया ये संकल्प इस मौके पर युवाओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को 2024 में एक बार फिर देश का पीएम बनाने का संकल्प लिया। भाजपाइयों ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान और साख़ बढ़ रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन