Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा डेवलपमेंट को लेकर कैबिनेट मंत्री ने डीएम-एडीए वीसी संग की बैठक

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सर्किट हाउस में आगरा जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी एवं आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगरा के विकास, सौंदर्यीकरण, पर्यटन केन्द्रों के विकसित करने और आई.टी. सिटी बनाने पर चर्चा की। आगरा के डेवलपमेंट में आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग जल निगम की भूमिका पर गहनता से चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी व एडीए के अधिकारियों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोठी मीना बाजार को शिवाजी महाराज के आगरा से जुड़े शौर्यपूर्ण इतिहास के अध्याय का स्मारक बनाने के लिए उसके अधिग्रहण के संबंध में वार्ता की और इस दिशा में कार्य को आगे बढ़ाने के लिए इस संबंध में प्रस्ताव भेजने और उस हेतु प्रशासनिक कार्यवाही को गति प्रदान करने का सुझाव दिये।

जोनल पार्क में बने गोविन्द-गीता वाटिका

ताजनगरी स्थित जोनल पार्क को ‘‘गोविन्द-गीता वाटिका’’ का नाम देकर इसको बृज संस्कृति का केन्द्र बनाते हुए कृष्ण कालीन वृक्ष और वनस्पतियों का रोपण, कृष्ण लीलाओं की मूर्ति और चित्रकारी से चित्रण और वर्णन, उसके एक हिस्से में कृष्ण लीलाओं का मंचन का प्रावधान कर उसे पर्यटन स्थल बनाने को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री में इस संबंध में उन्हें कई सुझाव भी दिए।

यमुना किनारा रोड पर जीवनी मण्डी चौराहे से लेकर ताजगंज विद्युत शवदाह गृह के भूखण्ड को नियोजित रूप से विकसित कर और सौंदर्यीकरण कर वहाँ से ताज और एत्माद्दौला का अवलोकन का प्रबन्धन करने का सुझाव दिया। जिससे पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ साथ वही से ऐतिहासिक स्मारकों का अवलोकन कर सकें।

कैलाश मंदिर पर बने घाट

कैलाश मन्दिर के पास जहाँ गंगाजल आकर जल संस्थान को उपलब्ध कराया जाता है, मन्दिर के निकट उस पर घाट बनाकर स्नान के पर्वाें पर गंगा-यमुना संगम स्थल के रूप में विकसित कर स्नान आदि की व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया।

आईटी सिटी विकसित करने पर जोर

आगरा में नक्षत्रशाला और आधुनिक विज्ञान पार्क हेतु लगभग 3 एकड़ भूखण्ड तलाशने हेतु भी निर्देशित किया जिससे योगी सरकार के द्वारा इस हेतु आवंटित 15 करोड़ रूपये का उपयोग कर शैक्षिक पर्यटन केन्द्र को विकसित किया जा सके। जल निगम के द्वारा गढी भदौरिया से लेकर अलबतिया क्षेत्र तक गंगाजल आपूर्ति और सीवेज सिस्टम विकसित करने हेतु सड़कों की जो खुदाई की गई है उस पर शीघ्र पूर्ण रूप से सड़क निर्माण तथा मीना बाजार की कोठी से मारूति स्टेट चौराहे होते हुए 100 फुटा अलबतिया रोड के चौड़े सेन्ट्रल चैनल को खूबसूरत फूलों के पौधों से आच्छादित करने और उस पर टहलने हेतु पथ निर्माण करने का सुझाव दिया जिससे एक ओर पर्यावरण सुधरेगा वहीँ दूसरी ओर सौंदर्यीकरण भी होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन