Sun 09 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कैबिनेट मंत्री ने की अध्यक्षता में आयोजित हुआ एनीमिया कैंप, किशोरियों की हुई खून की जांच

Pragya News 24

Sat, Sep 23, 2023
Post views : 120

आगरा। जनपद में छठे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विकास खण्ड बरौली अहीर के कम्पोजिट विद्यालय लोधई में शनिवार को "सुपोषित उत्तर प्रदेश, एनीमिया मुक्त उत्तर प्रदेश" की थीम पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की अध्यक्षता में एनीमिया कैम्प का आयोजन किया गया। एनीमिया कैम्प में किशोरियों को एनीमिया परीक्षण एवं उपचार से संबंधित जानकारी दी गई। कैम्प में कम्पोजिट विद्यालय की किशोरियों का स्वास्थ्य जांच एवं एनीमिया परीक्षण के साथ-साथ उनको सेनेट्री पैड व आयरन फॉलिक एसिड का भी वितरण किया गया ।

कैबिनेट मंत्री द्वारा 7 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, 7 बच्चों का अन्नप्राशन, 5 कुपोषण से मुक्त हुये बच्चों की माताओं को सम्मानित किया गया। कैम्प में आये हुये लाभार्थियों तथा अन्य को विभागीय कार्यक्रमों के बारे में संबोधित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में पोषण माह के अन्तर्गत बेहतर कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री द्वारा विभागीय प्रदर्शनी एवं रंगोली का अवलोकन किया गया तथा आंगनबाड़ी केन्द्र लोधई पर सहजन के पौधे का रोपण किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज दूसरा कैंप आयोजित किया गया है। पहले शिविर में 148 किशोरियों, दूसरे शिविर में 500 से अधिक किशोरियों की एनीमिया से संबंधित जांच की गई l शिविर में जांच करने आई सभी किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट और सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया।

किशोरियों आगे चलकर मां बनती है। इसलिए किशोरियों के समुचित पोषण पर ध्यान देना आवश्यक है। घर में उपलब्ध हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग कर किशोरियों को एनीमिया के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकता है। दूध से बनी चीजें जैसे दही एवं पनीर से भी समुचित पोषण प्राप्त किया जा सकता है। मौसमी फलों के सेवन भी पोषण एवं एनीमिया प्रबंधन में प्रभावी होता है। किशोरियों में आयरन की कमी से उनके कार्य करने कि क्षमता में कमी, पढाई में ध्यान कि कमी, भूख में कमी, विकास में बाधा के अलावा प्रसव के दौरान जटिलताएं बढ़ जाती है। उन्होंने बताया हमारे घरों में तमाम तरह की भोजन सामग्री मौजूद रहती है। जिसे विविध तरीकों से अपनाकर समुचित पोषण प्राप्त किया जा सकता है।

शिविर में जांच करनी आई किशोरी तमन्ना बताती हैं कि मैंने इंटर तक की परीक्षा पूरी कर चुकी हूं। अब मैं पढ़ाई नहीं करती हूं लेकिन मैं घर की कोई काम करती हूं तो मुझे थकान महसूस होती है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मेरे घर आई और उन्होंने शिविर में जांच करने की सलाह दी, मैंने आज एएनएम दीदी से अपनी जांच कराई तो मुझे पता चला कि मुझ में खून की थोड़ी कमी है जिसे खानपान से दूर किया जा सकता है, मैं अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखूंगी l

इस मौके पर सीडीपीओ हरिचंद्र मौर्य, सेक्टर सुपरवाइजर नीलिमा वर्मा, कुसुम गुप्ता, एएनएम रति शर्मा, प्रीति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुधा यादव, शशि देवी, आशा कार्यकर्ता कुंती उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन