Thu 25 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रांतीय अधिवेशन के लिए भूमि पूजन संपन्न, शनिवार से शहर में जुटेंगे प्रदेशभर के 1500 से अधिक व्यापारी

Pragya News 24

Fri, Sep 6, 2024
Post views : 131

उप्र उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन 8 और 9 को, आगरा व्यापार मंडल कर रहा अगुवायी
8 को आएंगे वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी रहेंगे साथ
75 जिले और 350 तहसील के 1500 से अधिक व्यापारिक मंडलों के प्रतिनिधि करेंगे सहभागिता
व्यापारिक समस्या, चुनौती, संभावना और निस्तारण पर होगा मंथन, देंगे श्वेत पत्र

आगरा। शनिवार से सोमवार तक चलने वाले उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अधिवेशन के लिए आयोजन स्थल वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन के राजकुमार सामा सभागार में भूमि पूजन किया गया। वैदिक हवन को चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य राकेश त्रिपाठी ने पूर्ण करवाया। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने आयोजन की शुभता और पूर्णता के लिए हवन में आहुतियां डालीं।


अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि 8 और 9 सितंबर को आगरा व्यापार मंडल द्वारा उप्र उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। 7 सितंबर को प्रदेश के 75 जिलों और 350 तहसीलों से 1500 से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधि आयोजन में शामिल होने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच जाएंगे। सायंकाल सभी की समस्याएं सुनी जाएंगी और महत्वूपर्ण विषयों पर मंथन होगा।

कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि 8 सितंबर को प्रदेश के वित्तमंत्री एवं राष्ट्रीय जीएसटी काउंसिल के सदस्य सुरेश खन्ना और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह अधिवेशन में आएंगे।
संगठन महामंत्री राकेश बंसल ने बताया कि अधिवेशन में व्यापारी और उद्यमी अपनी समस्याएं रखेंगे। नई चुनौतियों और समाधान पर मंथन होगा और वर्तमान परिदृश्य की संभावनाओं पर विचार रखे जाएंगे। बिजली दर, जीएसटी, आयकर आदि से संबधिंत मांगों का श्वेत पत्र व्यापारी मंत्री जी को सौंपेगे।
उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि अधिवेशन के प्रथम दिन शहर के 6 गणमान्य जनों काे भामाशाह सम्मान एवं 7 वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। 9 सितंबर को प्रांतीय अधिवेशन के बाद 12 बजे से 4 बजे तक द्विवार्षिक चुनाव एवं समापन होगा।

भूमि पूजन के अवसर पर महामंत्री अशोक मंगवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय किशन पुरसनानी, भगवान दास बंसल, जय प्रकाश अग्रवाल, कन्हैया लाल राठौड़, उपाध्यक्ष सुरेश बवेजा, विष्णु दयाल बंसल, संदीप गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राजेश सिंघल, मंत्री राजीव गुप्ता, अखिल मोहन मित्तल, संजीव अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दुष्यंत गर्ग, योगेश रखवानी, राजेन्द्र गुप्ता, तरुन सिंह, मनीष बंसल, रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन