: बैंक प्रबंधक की हत्या में बड़ी कार्रवाई, कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष के बेटे को भेजा जेल
Sat, Oct 21, 2023
आगरा। ताजगंज स्थित राम रघु एग्जॉटिका कॉलोनी में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इसमें बैंक प्रबंधक के पिता की तहरीर पर पत्नी, उसके भाई और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने बैंक प्रबंधक के ससुर और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत के बेटे कृष्णा रावत को जेल भेज दिया। इससे वकीलों में गुस्सा फैल गया है। पुलिस का कहना है कि बैंक प्रबंधक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा पुलिस को शुरू से ही गुमराह किया गया है।
दरअसल, आगरा के ताजगंज स्थित रामरघु एग्जॉटिका में 12 अक्टूबर को बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय का शव उनके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला था। सचिन की पत्नी ने पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना दी थी। मगर, बाद में बैंक मैनेजर के पिता और भाई ने शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसपर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बैंक मैनेजर के शरीर पर 6 चोटों के निशान मिले और दम घुटने से मौत होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसी मामले में बैंक मैनेजर की पत्नी के भाई को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेजा है। जबकि पत्नी और ससुर अपनी पुलिस के सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने उनसे भी जल्द पूछताछ की बात कह रही है।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि डॉक्टर के पैनल से सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसमें शरीर पर चोट और गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के समय मृतक की पत्नी प्रियंका मौजूद थी। पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी गई थी। मगर, घटना स्थल पर सुसाइड से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला। ना रस्सी मिली ना ही दरवाजा तोड़ा गया था। इसमें कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत, उनके बेटे कृष्णा रावत और बेटी प्रियंका रावत को नामजद किया गया है। प्रियंका सचिन की पत्नी हैं, जबकि बृजेंद्र ससुर और कृष्णा
*
है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सचिन उपाध्याय की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्रकरण में जांच की गई पोस्टमार्टम 13 अक्टूबर की दोपहर में हुआ था। इसमें मौत 36 घंटे पहले होने का अनुमान लगाया गया, जबकि सूचना 12 अक्तूबर की शाम 5 बजे दी गई। सूचना इतनी देरी क्यों दी गई, पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है। साथ ही, घटना वाले दिन मृतक के घर पर कौन-कौन आया, कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसमें पता चला कि नामजद आरोपी कृष्णा रावत घटना वाली रात को जीजा के घर पर मौजूद था। उसकी लोकेशन भी मिली, सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए। इस पर पूछताछ की गई मगर, वह सही जवाब नहीं दे सका। इस पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मृतक सहित अन्य लोगों की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। वहीं मृतक की पत्नी प्रियंका, बच्चे और ससुर के साथ नौकरानी से भी पूछताछ की जाएगी।
अधिवक्ता रहे हड़ताल पर
मुकदमे के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता दामाद की हत्या में कलक्ट्रेट बार के अध्यक्ष बृजेंद्र रावत, उनके अधिवक्ता बेटे कृष्णा रावत और बेटी प्रियंका को नामजद किया गया है। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को कलक्ट्रेट, तहसील में अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। प्रकरण में सीबीसीआईडी से जांच की मांग की। शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। विरोध जताने वालों में आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरीदत्त शर्मा, सचिव सुनील वशिष्ठ, अमिताभ शर्मा, शैलेंद्र रावत, अनिल शर्मा, हेमंत भारद्वाज, हरिओम शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, अनूप शर्मा आदि शामिल रहे। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि घटना के समय मृतक की पत्नी प्रियंका मौजूद थी। पुलिस को आत्महत्या की जानकारी दी गई थी। मगर, घटना स्थल पर न रस्सी मिली ना ही दरवाजा तोड़ा गया और नाही आत्महत्या से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला।
: बच्चे के इलाज के लिए लाया था पैसे, टप्पेबाज छीनकर हुए फ़रार
Fri, Oct 13, 2023
Agra. गुरुवार सुबह आगरा पुलिस में उसे समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि सराय ख्वाजा की क्षेत्र में युवक के साथ लूट की घटना हो गई है। आनन फानन में सराय ख्वाजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक से पूछताछ की तो पता चला कि टप्पेबाजों ने युवक को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने पीड़ित युवक से शिकायत की प्रक्रिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरा मामला सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र के कोहली हॉस्पिटल के बाहर का है। पीड़ित मनिया क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित का एक महीने का बच्चा है जो इस समय कोहली हॉस्पिटल में भर्ती है। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह हॉस्पिटल के बाहर खड़ा हुआ था और पैसे गिन रहा था। तभी बाइक सवार आये और उससे बात करने लगे। बातों ही बातों में उन्होंने फंसाया और हाथ में लगें पैसे छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने पीड़ित से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि उसका बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती है। वह बाहर खड़ा हुआ था और हॉस्पिटल में बच्चा के चिकित्सीय इलाज के लिए पैसे गिन रहा था तभी दो लोग आए और बातों में लगाकर पैसे छीनकर ले गए।
: कार चालक की हत्या में वांछित इनामी बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़, गिरफ्तार
Thu, Oct 12, 2023
Agra. थाना बाह, थाना पिनाहट पुलिस टीम और सर्विलांस सैल पूर्वी जोन टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त पवन उर्फ झेंपा पुत्र रमाकांत निवासी जगमोहन पूरा राजाखेड़ा से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ के दौरान शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से अवैध तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुए बताया जाता है कि इस शातिर बदमाश पर ₹25000 का इनाम है।
20 सितंबर को 4 अभियुक्तों द्वारा कार लूट के मकसद से उबर एप से मुरैना के लिए गाड़ी बुक की थी। आरोपियों ने चंबल पुल पास मुरैना से पहले चालक की गोली मारकर हत्या कर दी और मृतक के शव को चंबल के किनारे गड्ढे में दफना दिया गया था। शव को दफना कर हड़बड़ी में भागते समय गाड़ी होलीपुरा मोड़ के पास खड्डे में चली गई थी।
इस घटना में सामिल 3 अभियुक्त व लूट का मोबाइल खरीदने वाले अभियुक्त सहित विश्व प्रकाश उर्फ गोलू उर्फ गोलू पुत्र खूबीराम निवासी रैपुरा थाना निबोरा, संजय पुत्र सियाराम निचाखेड़ा प्रतापपुर निबोरा, करन उर्फ रामनरेश बिजौली थाना बाह व मुलायम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले का वांछित अभियुक्त पवन पुत्र रमाकांत जगमोहन का पूरा थाना राजाखेड़ा की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। अभियुक्त पर ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया।
आज पुनः प्रभारी निरीक्षक बाह कुलदीप दीक्षित, थाना प्रभारी पिनाहट नीरज पंवार और सर्विलांस टीम प्रभारी गौरव बाल्यान (पूर्वी जोन) द्वारा अपनी टीमों के साथ घटना में वांछित अभियुक्त पवन को मुखबिर की सूचना के आधार पर भदरौली से पिनाहट होते हुए राजाखेड़ा जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के बांए पैर में गोली लगी है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध अदद तमंचा मय जिंदा एक व 03 खोखा कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।