: छात्राओं ने एसडीएम से की शिकायत, जानिए क्यों?
Tue, Sep 19, 2023
आगरा/बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव स्थित सरकारी जूनियर हाई स्कूल में एक शिक्षक की करतूत उत्पीड़न को लेकर नाबालिग छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ एसडीएम कार्यालय पर पहुंची और बताया कि शिक्षक उनसे अश्लील बातें कर गंदी हरकत करता है। प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिस मामले में छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को जूनियर हाई स्कूल बड़ा गांव में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राएं एक दर्जन से अधिक संख्या में एकत्रित होकर अपने अभिभावकों के साथ तहसील बाह एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया के स्कूल में तैनात दबंग शिक्षक इंद्र कुमार द्वारा स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र व्यवहार गंदी बात करता है। छात्र बच्चियों की शिकायत पर कई बार शिक्षक को मामले में समझाया कि इस तरह की हरकत ना करें। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा शिक्षक से शिकायत करने पर वह गलत मुकदमे में फसाने की धमकी देता है। छात्र बच्चियों के साथ गलत हरकत करने पर शिक्षक द्वारा दबंग दिखाते हुए थप्पड़ भी मार दिए गए थे। अपना दबाव एवं गुंडा गर्दी बनाए हुए हैं। गरीब और किसान होने के नाते वह इस मामले को पहले कुछ नहीं कह पाए मगर शिक्षक द्वारा लगातार शिक्षा का हनन कर अभद्र व्यवहार एवं चरित्रता का हनन कर रहा है। जो स्कूली बच्चों के जीवन को खराब करना चाह रहा है ऐसे शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए एवं शिक्षा पद से भी हटाकर मुकदमा दर्ज किया जाने की गुहार लगाई गई। वहीं छात्र बच्चियों एवं अभिभावकों द्वारा थाने में भी मामले को लेकर शिकायत की गई जिस पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ताजगंज थाने का किया घेराव
Mon, Sep 18, 2023
Agra. अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से थाना ताजगंज का घेराव किया गया। संगठन के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ थाने के बाहर गेट पर ही बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। धरना शुरू होने से जाम की स्थिति हो गयी। थाना पुलिस को जानकारी होते ही मौके पर आलाधिकारी पहुँचे और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उन्हें आश्वासन दिया कि जो उनकी मांग है उस पर उचित कार्यवाही होगी। जानकरी के मुताबिक संगठन की महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कृष्णा राठौर के भाई कुलदीप की एक्सीडेंट हुआ था जिसमें एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया लेकिन आज तक आरोपी फरार है।घटना 2 मार्च 2923 की है। आरोप है कि मृतक कुलदीप राठौर की उसकी पत्नी और पत्नी के भाइयों के द्वारा एक्सीडेंट कराकर जान से मारने की कोशिश की थी। वह हादसे में घायल हुआ और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कराने पर भी आरोपियों की 6 महीने बीतने पर भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे आक्रोशित होकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा ने कृष्णा राठौर के संग थाना ताजगंज प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से तीखी तकरार भी हुई।इंस्पेक्टर ताजगंज ने आश्वासन दिया जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीँ महासभा के जिला अध्यक्ष मनीष पंडित ने कहा कि आज हमने थाना अधिकारियों से बात की है। पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो डीसीपी सिटी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।