Mon 26 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: उत्तर प्रदेश बनेगा उद्योग क्रांति का केंद्र, जनवरी 2026 में लॉन्च होगा प्रदेश का पहला इंडस्ट्री फैसिलिटी सेंटर पोर्टल

Pragya News 24

Sat, Oct 11, 2025
Post views : 198
  • लघु उद्योग निगम लिमिटेड उत्तर प्रदेश की बैठक में हुई विस्तृत चर्चा
  • उद्यमियों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म विचार से क्रियान्वयन तक हर सुविधा एक ही स्थान पर

आगरा। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री) की अध्यक्षता में शनिवार को हरीपर्वत स्थित होटल होलीडे इन में विभागीय अधिकारियों और प्रमुख उद्यमियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के पहले इंडस्ट्री फैसिलिटी सेंटर (UPSIC–IFC) की स्थापना, उसके स्वरूप, तकनीकी ढांचे और संचालन प्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई।

अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि निगम द्वारा तैयार किया जा रहा यह इंडस्ट्री फैसिलिटी सेंटर पोर्टल आगामी मकर संक्रांति, जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। ऐसा प्रयास है, यह पोर्टल उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापना और विस्तार की दिशा में एक ‘वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म’ के रूप में कार्य करेगा। उद्यमियों को अपने उद्योगों के विकास, वित्तीय योजना, तकनीकी परामर्श, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा एक्सपर्ट गाइडेंस, सभी सुविधाएँ एक ही मंच पर मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब निवेश और उद्योग विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में अग्रसर है। यह फैसिलिटी सेंटर न केवल उद्यमियों को समय और संसाधन बचाने में मदद करेगा, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धी औद्योगिक माहौल में सशक्त भी बनाएगा।

योजना का उद्देश्य
इस योजना का लक्ष्य उद्यमियों को एक ऐसा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराना है जहाँ वे अपने विचारों को व्यवहार में बदलने के लिए आवश्यक सभी सहायता प्राप्त कर सकें, चाहे वह प्रपोजल बनाना हो, वित्तीय विश्लेषण, अप्रैजल रिपोर्ट तैयार करना, सरकारी अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया या तकनीकी सहायता।
निगम एक ऐसी एकीकृत सुविधा आरंभ कर रहा है जिसमें व्यक्तिगत योजनानुसार परामर्शी सेवाएँ उपलब्ध होंगी, प्रपोजल टेम्पलेट, बिजनेस मॉडल और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले अनुदान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार विषय विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी व प्रबंधकीय परामर्श दिया जाएगा।

प्रदेश के उद्योगों को नई दिशा देगा फैसिलिटी सेंटर
बैठक में उपस्थित लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इसके माध्यम से न केवल स्थापित उद्योगों को बल मिलेगा, बल्कि छोटे और मध्यम वर्ग के उद्यमी भी आत्मनिर्भर बनेंगे।

प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। कुछ पारंपरिक उद्योग वर्तमान में कमजोर स्थिति में हैं, लेकिन फैसिलिटी सेंटर से उन्हें नई तकनीकी दिशा और वित्तीय मजबूती मिलेगी। बस आवश्यकता है कि जो पोर्टल बनाया जाए वह उद्यमियों के लिए व्यावहारिक हो और उनकी समस्याओं के निवारण और उनके उद्योग विस्तार मैं कारगर हूं प्रदेश में औद्योगिक विस्तार और नए आयाम को स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी को तो अडॉप्ट करना ही होगा ऐसी स्थिति में इंडस्ट्रियल फैसिलिटेटर सेंटर काफी कारगर सिद्ध होगा हमने अपने सुझाव विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखे हैं हमें लगता है कि शीघ्र ही इन विचारों के साथ इसका निर्माण किया जाएगा

जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि यह केंद्र उद्योग लगाने का पहला विचार आते ही सहयोग प्रदान करेगा, जिससे उद्यमिता की प्रक्रिया और सरल तथा प्रभावी बनेगी। विजय गुप्ता ने विचार रखते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल फैसिलिटी सेंटर में सभी तरीके के उद्योगों के लिए एक्सपर्ट होनी चाहिए ताकि प्रदेश में किसी भी स्तर का औद्योगिक विकास और किसी भी स्तर का उद्योग लग सके

तकनीकी रूपरेखा और कार्य प्रगति पर हुई प्रस्तुति
बैठक में कानपुर से आए विशेषज्ञ अभिषेक सिंह और अंबुज ने पोर्टल की प्रारंभिक रूपरेखा और संचालन तंत्र प्रस्तुत किया। यूपीएसआईसी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रभात बाजपेई ने कार्य प्रगति की जानकारी साझा करते हुए बताया कि तकनीकी ढांचे का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अध्यक्ष राकेश गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकर संक्रांति 2026 की तय तिथि तक पोर्टल लॉन्च की सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली जाएँ। उन्होंने कहा कि परियोजना की हर माह प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी ताकि कोई भी चरण लंबित न रहे।

मुख्यालय कानपुर, संचालन सभी जिलों से
अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर का मुख्यालय कानपुर में स्थापित किया जा रहा है, जबकि प्रत्येक जिले से इसका संचालन स्थानीय इकाइयों द्वारा किया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति के मन में उद्योग लगाने का विचार आता है, तो वह इस पोर्टल पर जाकर विचार से लेकर स्थापना तक की हर जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकेगा। पोर्टल का एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा जिस पर फोन के माध्यम से भी समस्याओं का समाधान तुरंत मिलेगा।

बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी, जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता, सीए अनुज अशोक, सीए नितेश गुप्ता, यूपीएसआईसी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रभात बाजपेई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर वाईपी सिंह, जूनियर इंजीनियर रणजीत सिंह, रणविजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन