Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे डांडिया की धुन पर थिरके कदम, मारुति फॉरेस्ट में छाया दीपावली उत्सव का उल्लास शरद पूर्णिमा पर श्री प्रेमनिधि मंदिर में सजा महारास का अलौकिक दरबार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: यूपी वेडिंग इंडस्ट्री ने दिवाली स्नेह मिलन को दिया सतरंगी रूप, म्यूजिक नाइट में आतिशबाजी की रही धूम

Pragya News 24

Sun, Oct 27, 2024
Post views : 165
  • उप्र सहित आगरा बन रहा तेजी से वेडिंग डेस्टिनेशन का पसंदीदा स्थल
  • मांगलिक आयोजन से जुड़े उद्यमियों ने आगामी सहालग के लिए कसी कमर
  • दिपावली के बाद सहालग की बहार, वेडिंग इंडस्ट्री अतिथि सत्कार को तैयार
  • राम बरात और जनकपुरी को अपनी लाइटिंग, बैंड और कैटरिंग से सजाने वालों का सम्मान

आगरा। दीपावली स्नेह मिलन को मांगलिक आयोजनों से जुड़े उद्यमियों ने सामूहिक रूप से मनाते हुए आगामी सहालग के लिए कमर कसी। सभी बोले प्रदेश समेत आगरा को पसंदीदा डेस्टिनेशन बनाने की ओर कदम बढाए जा रहे हैं, संगठित होकर हर मांगलिक समारोह को बनाएंगे यादगार। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रैंड मरक्यूरे में यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह लघु उद्योग भारती के सहयोग से आयोजित किया।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, विधायक फिरोजाबाद मनीष असीजा, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार, डीसीपी आगरा सूरज राय, अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महासचिव संदीप उपाध्याय, विवेक महाजन ने मां लक्ष्मी और गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आगरा सहित उप्र वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए पसंदीदा स्थल बन रहा है। यदि सरकार अपनी रीति और नीति में थाेड़ा बदलाव करे और कर में रियायत बरते तो ये इंडस्ट्री और अधिक ग्रोथ करेगी। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि में वैवाहिक एवं मांगलिक आयोजनों से जुड़े 20 प्रमुख उद्योगों का योगदान रहता है। सहालग का सीजन आर्थिक समृद्धि का सीजन भी होता है, इसलिए सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान शासन−प्रशासन इस सीजन में दे।
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि सामूहिक रूप से दीपावली उत्सव मनाने का उद्देश्य आपसी समरसता को बढ़ाना है।
सिविल टर्मिनल के शिलान्यास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए केंद्र राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल काे सम्मानित किया गया। कहा कि सिविल टर्मिनल भविष्य में शहर के पर्यटन उद्योग को पंख लगाएगा।

फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मर्क्योर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ करते अतिथि

आगरा की वैवाहिक एवं पर्यटन इंडस्ट्री में विशेष योगदान देने वाले होटल ग्रैंड मरक्यूरे के एमडी लक्ष्मण दास गोयल एवं जनरल मैनेजर विवेक महाजन का सम्मान किया गया।
उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध आयोजन जनकपुरी और राम बरात में योगदान देने के लिए 11 बैंड सहित 5 संस्थाओं का सम्मान किया गया। जिसमें अरविंद बंसल, विनय सिन्हा, कुलदीप पालीवाल, राजेश गोयल, बंटी पाल, सुधीर शर्मा, भरत शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, टी गणेश, रामेश्वर परिहार,बंटी चावला, बहादुर अली, जतिन अरोड़ा, रोहित गुप्ता, सोनू कुमार, गोकुल सिंह काे सम्मानित किया गया।
सतरंगी रोशनी और रंगबिरंगी आतिशबाजी के मध्य द मेलोडियस इवेंट द्वारा संध्या को सुरमयी बनाया गया। गौरव गोस्वामी और मंजरी शुक्ला के स्वरों ने मंत्रमुग्ध किया। डीजे जॉय ने संगीत की स्वरलहरियां बिखेरीं। महासचिव संदीप उपाध्याय ने धन्यवाद दिया।

आयोजन में डीएचओ अनीता सिंह, सीएफओ देवेंद्र सिंह, एसीपी हेमेंत कुमार, एसीपी पीयूष कांत, एसीपी सदर विनायक गोपाल और एसीपी सैयद अरीब अहमद, डॉ रंजना बंसल, पूरन डावर, रजत अस्थाना, किशोर खन्ना, सुनील विकल आदि की उपस्थिति रही।

आशीष बंसल, मनोज शर्मा, राजकुमार भगत, हिना चावला, प्रेम सिंह, संदीप रस्तोगी, अभिषेक कुमार, मनीष सिंघल, जतिन वाधवा, प्रशांत चतुर्वेदी, अमन कपूर, रोहित राजपूत, विष्णु शाह, उपेंद्र, होटल के डायरेक्टर सेल्स राहुल चौहान, लघु उद्योग भारती के महासचिव राजीव बंसल का सहयोग रहा। व्यवस्थाएं समन्वयक अनिल सविता और सागर तोमर, मुकेश शुक्ला, मंजरी शुक्ला, सीपी शर्मा, हनी गर्ग, अमित यादव, शिखा जैन, कमल प्रीत सिंह, अमित सूरी आदि ने संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन