Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: तीन दिवसीय ऑटम विंटर गारमेंट फेयर का होटल क्लार्क्स शीराज़ में हुआ शुभारम्भ

Pragya News 24

Wed, Jul 23, 2025
Post views : 91
  • आगरा के औद्योगिक विकास और व्यापार में गारमेंट सेक्टर का बड़ा योगदान - राकेश गर्ग

आगरा। ब्रज डवलपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय ऑटम विंटर आगरा रेडीमेट गारमेंट फेयर का शुभारम्भ ताज रोड स्थित होटल क्लार्क शिराज में किया गया। गारमेंट फेयर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उ. प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग दर्जा राज्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल रावी और होटल क्लार्क्स शिराज के वाईस प्रेजिडेंट अमूल्य कक्कड़, आगरा रेडीमेट गारमेंट संगठन के महासचिव अशोक माहेश्वरी, कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले दिन वुलेन कॉर्ट सेट्स, वुलेन ब्लेजर, स्वेट शर्ट, कॉटन जींस, इंपोर्टेट फैब्रिक ट्राउजर्स की मांग अधिक देखी गयी।

उ. प्र. लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारत के परम्परागत वस्त्र पहनावे को बहुत पसंद किया जाता है। सरकार भी भारतीय वस्त्र और हेंडलूम उद्योग को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर है। लोग पहले खादी उत्पादों का उपयोग नहीं करते थे, लेकिन आज बड़े गर्व से खादी पहनते हैं। खादी और हैंडलूम उत्पादों की बढ़ती ब्रिक्री देश में रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव एवं बृज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगरा में वस्त्र उद्योग को अगर सरकार क्लस्टर के रूप में विकसित करे और गारमेंट हब की हुई घोषणा को धरातल पर लाये तो निश्चित ही आगरा एक बड़े बाजार के रूप में विकसित होगा। आगरा कपड़ा ट्रेड एंड व्यापार के क्षेत्र में बड़ा केंद्र है आस पास के जनपदों एवं राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी क्रय के लिए आते है इस तीन दिवसीय आयोजन में दूर दराज से आने वाले व्यापारियों को सहालग और आने वाले सर्दियों के मौसम के कपडे अधिक विकल्पों के बीच पसंद करने का अवसर एक ही स्थान पर मिल रहा है समय और पैसा दोनों की बचत आयोजन के माध्यम से हो रही है।

होटल क्लार्क्स शिराज के वाईस प्रेजिडेंट अमूल्य कक्कड़ ने कहा कि आगरा के वस्त्र उद्योग को इस फेयर से नयी पहचान मिलेगी। भारतीय वस्त्र निर्माता को गुणवत्ता, ट्रेंड और डिमांड तीनो के बीच सामजस्य बना कर काम करना होगा।

मेला संयोजक अशोक माहेश्वरी ने बताया कि फेयर में देश भर से 60 कंपनियों के साथ सौ से अधिक व्यापारियों व मैन्युफैक्चरर्स ने अपनी स्टॉल लगायी है। जिसमे शादी सहालग, दीपावली एवं विंटर कलैक्शन का प्रदर्शन किया जा रहा है। सर्दियों के हिसाब से फेब्रिक और जरदोजी वर्क के साथ परम्परागत वस्त्रो का प्रदर्शन रहेगा। व्यापारियों की सुविधा के लिए सुबह नौ बजे से रात्रि दस बजे तक आयोजन रहेगा। फेयर में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर, सूरत के नामचीन ब्रांड भी मेले में आये हुए है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप माहेश्वरी, अमित चड्ढा, राज खेतान, अभिषेक जैन, मयंक गुप्ता, महेश अग्रवाल, नवनीत जैन, दीपक राजपूत, आशु, अवनीश, विकास, पप्पू आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन